फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Satyam Appointed CEO of Vishwanath Temple Honored After Mahakumbh Halted AAP Leader Program Engaged Argument

विश्वनाथ मंदिर के नए सीईओ बने सत्यम: महाकुंभ के बाद हुए थे सम्मानित, आप नेता का कार्यक्रम रोका था; हुई थी बहस

Thu, 17 Sep 2026 06:12 AM IST
Aman Vishwakarma अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: Aman Vishwakarma Updated Thu, 17 Sep 2026 06:12 AM IST
सार

2015 बैच के पीसीएस अधिकारी सत्यम की पहली पोस्टिंग बरेली में डिप्टी कलेक्टर के रूप में हुई थी। महाकुंभ में बेहतर प्रबंधन के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें सम्मानित किया था। तीन महीने पहले आप नेता संजय सिंह के कार्यक्रम को रोकने पर उनसे बहस हुई थी।

विज्ञापन
Satyam Appointed CEO of Vishwanath Temple Honored After Mahakumbh Halted AAP Leader Program Engaged Argument
काशी विश्वनाथ मंदिर के सीईओ सत्यम मिश्रा। - फोटो : स्वयं

विस्तार

प्रयागराज के एडीएम सिटी सत्यम मिश्रा को श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर न्यास का नया मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) बनाया गया है। हरदोई निवासी सत्यम मिश्रा 2015 बैच के पीसीएस अधिकारी हैं। प्रशासनिक सेवा के दौरान उन्होंने विभिन्न जिलों में महत्वपूर्ण पदों पर जिम्मेदारी संभाली है। महाकुंभ के दौरान बेहतर प्रबंधन के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी उन्हें सम्मानित किया था।

विज्ञापन


सत्यम मिश्रा ने वर्ष 2017 में बरेली में डिप्टी कलेक्टर के पद से प्रशासनिक सेवा की शुरुआत की। 25 जुलाई 2022 तक वह डिप्टी कलेक्टर के पद पर रहे। इस अवधि में उनका तबादला तीन जिलों में हुआ। बरेली के बाद उन्होंने गाजीपुर, महाराजगंज और चित्रकूट में डिप्टी कलेक्टर के रूप में जिम्मेदारी संभाली। इसके बाद 26 जुलाई 2022 को उन्हें रामपुर का सिटी मजिस्ट्रेट बनाया गया। एक सितंबर 2023 को वह मुरादाबाद में अपर जिलाधिकारी के पद पर तैनात हुए।

विज्ञापन

पिछले साल छह जनवरी को सत्यम मिश्रा को प्रयागराज का एडीएम सिटी बनाया गया था। प्रयागराज में तैनाती के दौरान पेपर लीक मामले को लेकर वह उस समय चर्चा में आए, जब करीब तीन महीने पहले सर्किट हाउस में आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह के कार्यक्रम को रोकने को लेकर दोनों के बीच लंबी बहस हुई थी।

अब सत्यम मिश्रा को श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर की व्यवस्थाओं की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनके सामने मंदिर में दर्शन-पूजन व्यवस्था, श्रद्धालुओं की सुविधाओं और न्यास से जुड़े प्रशासनिक कार्यों को बेहतर ढंग से संचालित करने की जिम्मेदारी होगी।

सत्यम मिश्रा से पहले विश्वभूषण मिश्रा करीब दो साल सात महीने तक श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर न्यास के सीईओ रहे। उनके कार्यकाल के बाद अब शासन ने उनका तबादला उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग में उपसचिव के पद पर किया है। सत्यम मिश्रा के नए पदभार संभालने के साथ ही श्रीकाशी विश्वनाथ मंदिर प्रशासन में नई कार्यप्रणाली और प्राथमिकताओं को लेकर भी उम्मीदें बढ़ी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed