फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Satyagraha continues to save Sarv Seva Sangh varanasi hearing in High Court on 3rd july

Varanasi: गांधी-जेपी की विरासत सर्व सेवा संघ को बचाने के लिए सत्याग्रह जारी, आज हाईकोर्ट में सुनवाई

Mon, 03 Jul 2023 10:35 AM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 03 Jul 2023 10:35 AM IST
सार

वाराणसी के राजघाट स्थित सर्व सेवा संघ भवन के ध्वस्तीकरण के आदेश के विरोध में गांधीवादियों का विरोध-प्रदर्शन जारी है। रविवार को शहर भर में प्रार्थना सभा और सत्याग्रह के विविध आयोजन हुए।
 

विज्ञापन
Satyagraha continues to save Sarv Seva Sangh varanasi hearing in High Court on 3rd july
सर्व सेवा संघ को बचाने के लिए घाटों पर बनाई गई मानव श्रृंखला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के राजघाट स्थित सर्व सेवा संघ की जमीन और भवन बचाने के लिए गांधीवादियों का सत्याग्रह तीसरे दिन भी जारी रहा। रविवार को राजघाट पर मानव श्रृंखला बनाकर उन्होंने गांधी-जेपी की विरासत सर्व सेवा संघ को बचाने की गुहार लगाई। इसके साथ ही शहर भर में प्रार्थना सभा और सत्याग्रह के विविध आयोजन हुए। 

विज्ञापन


आज सर्व सेवा संघ भवन को ध्वस्त करने से संबंधित मामले की सुनवाई इलाहाबाद हाईकोर्ट में होगी। सर्व सेवा संघ की तरफ जिलाधिकारी के आदेश को चुनौती दी गई है। जिलाधिकारी की कोर्ट ने जमीन रेलवे की बताई है। इसी आधार पर रेलवे प्रशासन ने भवन ढहाने का नोटिस जारी किया है। 
विज्ञापन


सत्याग्रह कर रहे लोगों ने रविवार को वसंत महिला महाविद्यालय के मोड़ से लेकर मस्जिद के द्वार तक मानव श्रृंखला बनाई। इसमें गांधीवादियों के अलावा शहर की कई संस्थाओं, दुकानदारों के अलावा स्थानीय लोग भी शामिल हुए। इस दौरान पर्चा बांटकर लोगों को प्रशासन की मनमानी के बारे में बताया गया। आयोजन में 150 से अधिक लोगों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: सर्व सेवा संघ को बचाने के लिए गंगा में खड़े होकर लिया संकल्प, गांधी-जेपी की विरासत बचाने का आह्वान

Satyagraha continues to save Sarv Seva Sangh varanasi hearing in High Court on 3rd july
सर्व सेवा संघ भवन - फोटो : अमर उजाला

मानव श्रृंखला और सत्याग्रह के दौरान गाजीपुर, जौनपुर, प्रयागराज, दिल्ली, राजस्थान, ओडिशा, बिहार, छत्तीसगढ़ से आए गांधीवादी शामिल हुए। दिन भर सर्व सेवा संघ परिसर में गांधीवादियों का तांता लगा रहा। विद्यार्थी, किसान, प्रोफेसर, महिलाएं, बुद्धिजीवी और साहित्यकारों ने भी सर्व सेवा संघ को अपना समर्थन दिया।
ये भी पढ़ें: पूर्वांचल को 6000 करोड़ की रेल परियोजनाओं की सौगात देंगे पीएम मोदी, यात्री सुविधाओं को उड़ान

सभी ने एक स्वर से कहा कि संस्थान को बचाने के लिए वह हर तरह से तैयार हैं। इसके लिए जो भी कुर्बानी देनी पड़ेगी पीछे नहीं हटेंगे। राजनीतिक दलों के नेताओं ने कहा कि सर्व सेवा संघ का आंदोलन जन आंदोलन के रूप में परिवर्तित हो चुका है। इस दौरान अमरनाथ, प्रो. आनंद कुमार, राज्यसभा सांसद अनिल हेगडे़, चंदन पाल, नंदलाल मास्टर, रंजू सिंह, फादर जयंत मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed