फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Satish kaushik death news Satish Kaushik used to be overwhelmed by seeing Kashi, Vishwanath Dham and Ganga Aa

Satish kaushik death news: सतीश कौशिक को भाती थी काशी, विश्वनाथ धाम और गंगा आरती देख कर हो जाते थे अभिभूत

Thu, 09 Mar 2023 09:22 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Thu, 09 Mar 2023 09:22 AM IST
सार

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता और निर्माता-निर्देशक सतीश कौशिक का निधन हो गया। 2021 में दिसंबर महीने के आखिरी हफ्ते में काशी फिल्म फेस्टिवल का आयोजन हुआ था। फेस्टिवल में शामिल होने के लिए सतीश कौशिक अपने दोस्त अनुपम खेर के साथ काशी आए थे। उस दौरान उन्होंने अनुपम खेर और निर्देशक मधुर भंडारकर के साथ दशाश्वमेध घाट पर बजड़े पर बैठ कर गंगा आरती देखी थी।

विज्ञापन
Satish kaushik death news Satish Kaushik used to be overwhelmed by seeing Kashi, Vishwanath Dham and Ganga Aa
सतीश कौशिक को भाती थी काशी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता और निर्माता-निर्देशक सतीश कौशिक हमारे बीच नहीं रहे। अभिनेता अनुपम खेर और अनिल कपूर के जिगरी दोस्त सतीश कौशिक के असामयिक निधन से बॉलीवुड शोक में डूब गया है। इसके साथ ही देश और दुनिया भर के उनके प्रशंसक भी गमगीन हैं। सतीश कौशिक का काशी से भी अटूट नाता रहा है। वह बाबा विश्वनाथ के दरबार में हाजिरी लगाकर और दशाश्वमेध घाट की गंगा आरती देख कर अभिभूत हो जाते थे। वर्ष 2021 में चार महीने के अंतराल में वह दो बार काशी आए थे।

विज्ञापन

 

Satish kaushik death news Satish Kaushik used to be overwhelmed by seeing Kashi, Vishwanath Dham and Ganga Aa
सतीश कौशिक ने काशी को कहा था ज्ञानियों का शहर - फोटो : अमर उजाला
सतीश कौशिक ने काशी को कहा था ज्ञानियों का शहर
वर्ष 2021 में दिसंबर महीने के आखिरी हफ्ते में काशी फिल्म फेस्टिवल का आयोजन हुआ था। फेस्टिवल में शामिल होने के लिए सतीश कौशिक अपने दोस्त अनुपम खेर के साथ काशी आए थे। उस दौरान उन्होंने अनुपम खेर और निर्देशक मधुर भंडारकर के साथ दशाश्वमेध घाट पर बजड़े पर बैठ कर गंगा आरती देखी थी। काशी फिल्म फेस्टिवल में सतीश कौशिक ने कहा था कि ज्ञानियों के शहर में इस तरह का आयोजन होना ऐतिहासिक बात है। यह महोत्सव काशी में एक बड़ा कदम है और यह बहुत तरक्की करेगा। सांस्कृतिक नगरी में इस तरह का आयोजन अपने आप में एक बड़ी बात है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

Satish kaushik death news Satish Kaushik used to be overwhelmed by seeing Kashi, Vishwanath Dham and Ganga Aa
अगस्त 2021 में भी बाबा धाम में लगाए थे हाजिरी - फोटो : अमर उजाला
अगस्त 2021 में भी बाबा धाम में लगाए थे हाजिरी
सतीश कौशिक अगस्त 2021 में भी काशी आए थे। काशी विश्वनाथ धाम में दर्शन-पूजन के बाद उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी तस्वीरें साझा की थीं। लिखा था कि हर हर महादेव... अद्भुत काशी विश्वनाथ मंदिर में महादेव के अदभुत दर्शन करके ह्रदय प्रसन्न हो गया। हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस आध्यात्मिक नगरी को पावन रूप दे दिया है। समस्त भारतवासियों पर महादेव का आशीर्वाद बना रहे। 75 वें आजादी दिवस पर भारतवर्ष के नागरिकों को हार्दिक शुभकामनाएं...।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed