फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Sati took birth in the house of Himalaya to get Shiva in her next life

Varanasi News: सती ने अगले जन्म में शिव को पाने के लिए हिमालय के घर जन्म लिया

Wed, 03 Jun 2026 01:48 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2026 01:48 AM IST
विज्ञापन
Sati took birth in the house of Himalaya to get Shiva in her next life
जैतपुरा स्थित बागेश्वरी देवी प्रांगण में अखिल भारतीय सनातन न्यास की ओर से आयोजित संगीतमय श्रीराम कथा के दूसरे दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। मंगलवार को कथा के द्वितीय सोपान में शिव-पार्वती विवाह के प्रसंग को सुनकर पंडाल में उपस्थित श्रोता भाव-विभोर हो गए।
विज्ञापन


कथा व्यास संत बालक देवाचार्य महाराज ने प्रसंग की शुरुआत करते हुए कहा कि माता सती ने अगले जन्म में राजा हिमाचल और माता सुनयना के यहां पार्वती के रूप में जन्म लिया। भगवान शिव को पति रूप में प्राप्त करने के लिए माता पार्वती ने अन्न-जल का त्याग कर वर्षों तक कठिन तपस्या की। उनकी अनन्य भक्ति से प्रसन्न होकर शिव जी ने उन्हें आशीर्वाद दिया, जिसके बाद शुभ मुहूर्त में भगवान शिव की अनूठी बारात राजा हिमाचल के राजमहल पहुंची। इस अवसर पर काशी के प्रख्यात मानस वक्ता पं. वेद प्रकाश मिश्रा कलाधर ने कहा कि शिव-पार्वती के विवाह प्रसंग का श्रवण करने और उसमें मानसिक रूप से शामिल होने वाले सभी नर-नारी परम सौभाग्यशाली हैं। इस दौरान डॉ. अजय जायसवाल, डॉ. पुष्पा जायसवाल, प्रमोद यादव मुन्ना, जयशंकर गुप्ता, संजय महाराज, गीता चौबे, असीम कुमार, अनिल वर्मा, दिव्यांश गुप्ता आदि मौजूद रहे। संचालन न्यास के प्रधान सचिव राजेश सेठ ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed