फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Sarva Seva Sangh 63 years past became razed in 48 days Akhilesh Yadav attack on bjp

सर्व सेवा संघ भवन पर चला बुलडोजर: 48 दिन में जमींदोज हो गया 63 साल का अतीत, अखिलेश यादव बोले- यह भाजपा की हार

Sun, 13 Aug 2023 08:21 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 13 Aug 2023 08:21 PM IST
सार

उत्तर रेलवे प्रशासन से विवाद के बीच 48 दिनों में ही सर्व सेवा संघ की 63 वर्ष पुरानी विरासत जमींदोज हो गई। शनिवार को सर्व सेवा संघ भवन पर बुलडोजर चला। रविवार को सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने ट्वीट कर भाजपा पर हमला बोला। 

विज्ञापन
Sarva Seva Sangh 63 years past became razed in 48 days Akhilesh Yadav attack on bjp
सर्व सेवा संघ भवन पर चला बुलडोजर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महात्मा गांधी-विनोबा भावे और जेपी के विचारों की विरासत कहे जाने वाले वाराणसी के राजघाट स्थित सर्व सेवा संघ भवन पर शनिवार को बुलडोजर चला। उत्तर रेलवे प्रशासन से विवाद के बीच 48 दिनों में ही सर्व सेवा संघ की 63 वर्ष पुरानी विरासत जमींदोज हो गई। इसे लेकर रविवार को सपा प्रमुख और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा पर हमला बोला।

विज्ञापन


उन्होंने ट्वीट कर कहा कि वाराणसी के ‘सर्व सेवा संघ’ के भवन पर भाजपा सरकार बुलडोजर चलवाकर जिसे अपनी जीत समझ रही है दरअसल वो उसकी हार है। क्योंकि जिनके विचार देश की हवा में बुनियादी रूप से घुले-मिले हैं उनकी नींव कोई क्या हिलाएगा।
विज्ञापन

दिग्गजों का विरोध काम नहीं आया

सर्व सेवा संघ परिसर व उसके भवन को बचाने के लिए दिग्गजों ने मोर्चा संभाला। दिल्ली से वाराणसी तक लड़ाई लड़ी, लेकिन कुछ हाथ नहीं आया। बृहस्पतिवार को ही सामाजिक कार्यकर्ता मेधा पाटेकर, किसान नेता राकेश टिकैत और संदीप पांडेय वाराणसी आए। संघ के बचाव में प्रदर्शन किया और बड़ा आंदोलन छेड़ने की हिदायत दी, लेकिन नतीजा सकारात्मक नहीं आया। जेएनयू के शिक्षक, गांधीवादी, समाजवादी चिंतक भी पक्ष में आए। इसके बावजूद रेलवे प्रशासन जमीन पर कब्जा लेने में कामयाब हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये भी पढ़ें: गांधी-जेपी की विरासत पर चला बुलडोजर, 10 घंटे में सर्व सेवा संघ के 20 भवन जमींदोज

14 एकड़ जमीन पर सर्व सेवा संघ का परिसर

Sarva Seva Sangh 63 years past became razed in 48 days Akhilesh Yadav attack on bjp
सर्व सेवा संघ भवन पर चला बुलडोजर - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी के राजघाट स्थित सर्व सेवा संघ की स्थापना 1960 में हुई थी। 14 एकड़ जमीन पर सर्व सेवा संघ का परिसर है। 26 जून 2023 को जिलाधिकारी कोर्ट ने रेलवे के हक में फैसला सुनाया और संघ भवन, परिसर को खाली करने का नोटिस चस्पा कर दिया गया। फिर परिसर खाली कराकर शनिवार (12 अगस्त) को बुलडोजर चला दिया गया। देश के पहले राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद, पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री, आचार्य विनोबा भावे, जयप्रकाश नारायण और डॉ. संपूर्णानंद जैसी नामचीन हस्तियों की पहल पर सर्व सेवा संघ की शुरुआत अप्रैल 1948 में की गई थी। राजघाट पर 1960 में सर्व सेवा संघ का परिसर अस्तित्व में आना शुरू हुआ। इस बीच राजघाट स्थित जमीन के मालिकाना हक को लेकर उत्तर रेलवे और सर्व सेवा संघ के बीच अदालती लड़ाई शुरू हो गई।

Sarva Seva Sangh 63 years past became razed in 48 days Akhilesh Yadav attack on bjp
सर्व सेवा संघ भवन पर चला बुलडोजर - फोटो : अमर उजाला

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने कहा कि वाराणसी के जिलाधिकारी विवाद का निपटारा करें। बीते 26 जून को जिलाधिकारी एस. राजलिंगम की कोर्ट ने अपना फैसला सुनाया और कहा कि राजस्व रिकॉर्ड के अनुसार जिस जमीन पर सर्व सेवा संघ काबिज है, वह रेलवे की है। 27 जून को ही उत्तर रेलवे प्रशासन ने भवन खाली करने का नोटिस चस्पा कर दिया। रेलवे ने जिलाधिकारी कोर्ट के आदेश के का हवाला दिया और कहा कि 30 जून को सर्व सेवा संघ के अवैध निर्माण को ध्वस्त किया जाएगा। इसके खिलाफ सर्व सेवा संघ ने विरोध प्रदर्शन शुरू किया। पहले हाईकोर्ट, फिर सुप्रीम कोर्ट गए, लेकिन कोई राहत नहीं मिल सकी। 22 जुलाई को सर्व सेवा संघ परिसर स्थित भवनों को खाली करा दिया गया। अब रेलवे प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर निर्माण ध्वस्त करा दिया।

रोती रहीं महिलाएं, नहीं हुआ असर

Sarva Seva Sangh 63 years past became razed in 48 days Akhilesh Yadav attack on bjp
रोती रहीं महिलाएं, नहीं हुआ असर - फोटो : अमर उजाला

 सर्व सेवा संघ परिसर के भवनों पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई शुरू हुई तो मुख्य द्वार पर आई महिलाएं रोने लगीं। वह पुलिस और प्रशासन के अफसरों से गुहार लगा रही थीं कि ध्वस्तीकरण की कार्रवाई न की जाए। इसे लेकर महिलाओं की पुलिस कर्मियों से नोकझोंक भी हुई। हालांकि, उनकी एक नहीं सुनी गई और ध्वस्तीकरण की कार्रवाई जारी रही। इधर, बुलडोजर से ध्वस्तीकरण की कार्रवाई को देखने के लिए इलाके के लोग भी सर्व सेवा संघ परिसर के इर्द-गिर्द इकट्ठा हुए थे। हालांकि पुलिस ने सभी को हिदायत देकर परिसर के आसपास से हटने को कहा तो सभी चले गए।

सुप्रीम कोर्ट के आदेश की अवमानना है ध्वस्तीकरण

Sarva Seva Sangh 63 years past became razed in 48 days Akhilesh Yadav attack on bjp
अब ऐसा दिख रहा सर्व सेवा संघ का भवन - फोटो : अमर उजाला

राजघाट स्थित सर्व सेवा संघ परिसर में भवनों के ध्वस्तीकरण की कार्रवाई सुप्रीम कोर्ट के आदेश की अवमानना है। संघ के अधिवक्ता भुवन मोहन श्रीवास्तव ने कहा कि सिविल जज सीनियर डिवीजन फास्ट ट्रैक कोर्ट की अदालत में मुकदमा दाखिल किया गया है। इस पर 14 अगस्त को सुनवाई होनी है। यह मुकदमा सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर ही दाखिल किया गया है। इस बीच ध्वस्तीकरण शुरू कर दिया गया।

जुड़ी हैं गांधी और विनोबा की यादें

Sarva Seva Sangh 63 years past became razed in 48 days Akhilesh Yadav attack on bjp
सर्व सेवा संघ भवन - फोटो : अमर उजाला

राजघाट स्थित सर्व सेवा संघ में गांधी और विनोबा की यादें है। परिसर में सर्व सेवा संघ प्रकाशन, गांधी विद्या संस्थान, साधना स्थल, गांधी स्मारक, जेपी प्रतिमा और आवास, वाचनालय, औषधालय, बालवाड़ी, अतिथि गृह, चरखा प्रशिक्षण केंद्र और डाकघर हैं। कभी यहां गांधी के विचार से प्रेरित लोगों का जुटान होता था। आचार्य विनोबा भावे, लोकनायक जयप्रकाश नारायण और अंतरराष्ट्रीय स्कॉलर शूमाकर जैसी हस्तियां भी यहां आ चुकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed