फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Sarod artist vikash mahraj will perform in germany on world music day

विश्व संगीत दिवस पर जर्मनी में गूंजेगा काशी का सरोद

Sun, 01 Apr 2018 08:59 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Sun, 01 Apr 2018 08:59 PM IST
विज्ञापन
Sarod artist vikash mahraj will perform in germany on world music day
सरोद वादक पंडित विकास महाराज - फोटो : file photo
विश्व संगीत दिवस पर 21 जून को जर्मनी के हनोवर में काशी का सरोद झंकृत होगा। यहां आयोजित होने वाले संगीत महाकुंभ में बनारस घराने के ख्यात सरोद वादक पंडित विकास महाराज को आमंत्रण भेजा गया है।
विज्ञापन


संगीत महाकुंभ के वैश्विक मंच पर पंडित विकास महाराज भारत का प्रतिनिधित्व करेंगे। यश भारती से सम्मानित पंडित विकास महाराज ने आमंत्रण स्वीकार करते हुए इसे काशी और खुद के लिए गर्व की बात बताया है।
विज्ञापन


21 जून को हनोवर शहर में विश्व संगीत दिवस के आयोजन सरोद वादन के लिए पंडित विकास महाराज को यह आमंत्रण जर्मनी दूतावास की ओर से भेजा गया है। पंडित विकास महाराज का नाम यूनेस्को की वर्ल्ड हेरिटेज कन्वेंशन श्रेणी में भी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


न्यूजीलैंड पार्लियामेंट में सम्मान के साथ ही उन्हें 1995 में जर्मनी की ओर से सांस्कृतिक संबंध विस्तार के लिए प्रोफेसर की उपाधि से नवाजा जा चुका है। पंडित विकास महाराज ने कहा कि काशी के कला-संगीत की दुनिया मुरीद है। हनोवर के मंच पर एकबारगी फिर दुनिया काशी के सरोद की झनकार सुनेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed