वाराणसी पुलिस कमिश्ररेट में छठवां सर्किल बना सारनाथ, आईपीएस संतोष मीणा को मिली कमान
वाराणसी में पुलिस कमिश्नरेट सिस्टम के तहत शहर के 18 थानों को दो जोन काशी और वरुणा में बांटा गया है। दोनों जोन के लिए पहले पांच सर्किल निर्धारित थी लेकिन शुक्रवार को सारनाथ को नया सर्किल बनाया गया है। अब वाराणसी पुलिस कमिश्ररेट में कुल सर्किल की संख्या छह हो गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वाराणसी की सुरक्षा व कानून व्यवस्था बेहतर बनाने की दिशा में पुलिस कमिश्ररेट में सर्किल का पुर्नगठन किया जा रहा है। पुलिस कमिश्रर ए सतीश गणेश की पहल पर वाराणसी कमिश्नरेट में अब सर्किल की संख्या पांच से छह हो गई। सारनाथ को नया सर्किल बनाया गया। इसकी कमान आईपीएस संतोष मीणा को सौंपी गई।
सारनाथ सर्किल में लालपुर-पांडेयपुर थाना, साइबर थाना, पर्यटन थाना और सारनाथ थाना होगा। वहीं कैंट सर्किल में अब सिर्फ तीन थाना होंगे, जिसमें कैंट, शिवपुर और मंडुवाडीह शामिल है। शुक्रवार को पुलिस कमिश्रर ए सतीश गणेश ने मातहतों के संग सारनाथ स्थित पर्यटन थाना का निरीक्षण किया।
पर्यटन थाना में ही सारनाथ सर्किल का कार्यालय होगा। अब तक वाराणसी कमिश्नरेट में पांच सर्किल हुआ करती थी, जिसमें भेलूपुर, दशाश्वमेध, चेतगंज, कोतवाली और कैंट शामिल है। अब एक और बढ़कर सारनाथ नया सर्किल हो गया। आईपीएस संतोष मीणा को सारनाथ सर्किल का सहायक पुलिस आयुक्त बनाया गया। जबकि कैंट सर्किल के एसीपी अभिमन्यु मांगलिक है।
यह पहली बार है कि कमिश्रनेट के गठन के बाद से नया सर्किल बनाया गया। वहीं पुलिस अधिकारियों की ओर से अब थानों का भी पुर्नगठन किया जाना है। कमिश्ररेट में चितईपुर नया थाना होगा तो ग्रामीण में राजातालाब नया थाना बनेगा। इसकी तैयारियां अब अंतिम चरण में हैं। पुलिस कमिश्रर ए सतीश गणेश ने बताया कि सारनाथ सर्किल का कार्यालय पर्यटन थाना में ही है।