Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Saraswati Puja first time an idol of Goddess installed at Dhobi Ghat young people chanted slogans

Saraswati Puja: इस काॅलोनी में पहली बार मां सरस्वती की मूर्ति विराजमान, युवाओं ने लगाए जयकारे; जुटीं महिलाएं

Sun, 25 Jan 2026 09:54 AM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Sun, 25 Jan 2026 09:54 AM IST
सार

Varanasi News: कोनिया स्थित धोबी घाट पर मां सरस्वती की प्रतिमा की पहली स्थापना ने न सिर्फ धार्मिक आस्था को मजबूत किया है, बल्कि महिलाओं और युवाओं की सहभागिता से सामाजिक एकता और सांस्कृतिक चेतना को भी नया बल दिया है।

विज्ञापन
Saraswati Puja first time an idol of Goddess installed at Dhobi Ghat young people chanted slogans
पहली बार स्थापित हुई मां सरस्वती की मूर्ति। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Varanasi News: काशी के कोनिया स्थित ऐतिहासिक धोबी घाट पर पहली बार ज्ञान, विद्या और संगीत की देवी मां सरस्वती की भव्य प्रतिमा की स्थापना की गई। इस अवसर पर पूरे क्षेत्र में आस्था और उत्साह का माहौल देखने को मिला। खास बात यह रही कि इस आयोजन में कॉलोनी की महिलाओं और युवाओं की सक्रिय भागीदारी रही, जिन्होंने पूरे श्रद्धा भाव से मां सरस्वती की पूजा-अर्चना की। इसके बाद कलाकारों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति दी।

विज्ञापन




भाजयुमो के मंडल उपाध्यक्ष जितेंद्र कुमार जैश्ववाल के नेतृत्व में स्थानीय पप्पू पटेल, संदीप शर्मा, संतोष सेठ, छविनाथ गुप्ता, छवि चक्रवाल, गाैरीशंकर जैश्ववाल और विनय जैश्ववाल ने बताया कि अब तक धोबी घाट पर आज तक मां की प्रतिमा स्थापित नहीं की गई थी। ऐसे में पहली बार मां सरस्वती का विराजमान होना इलाके के लिए ऐतिहासिक और भावनात्मक क्षण बन गया। 
विज्ञापन


प्रतिमा स्थापना के बाद घाट को फूल-मालाओं, रंग-बिरंगी झालरों और दीपों से सजाया गया। सुबह से ही श्रद्धालुओं का आना-जाना शुरू हो गया था। महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में मां सरस्वती की आरती उतारी, वहीं युवाओं ने भजन-कीर्तन और वैदिक मंत्रोच्चार के माध्यम से पूजा संपन्न कराई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

महिलाओं ने की पूजा-आराधना

पूजा आयोजन में शामिल महिलाओं का कहना था कि मां सरस्वती की कृपा से बच्चों में शिक्षा, संस्कार और ज्ञान का विकास होता है। आज के समय में जब युवा पीढ़ी कई तरह की चुनौतियों का सामना कर रही है, ऐसे में ज्ञान की देवी का यहां विराजमान होना सकारात्मक संदेश देता है। वहीं युवाओं ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य केवल पूजा तक सीमित नहीं है, बल्कि घाट और आसपास के क्षेत्र को सांस्कृतिक और आध्यात्मिक रूप से जागरूक बनाना भी है।

स्थानीय बुजुर्गों का कहना है कि धोबी घाट का अपना ऐतिहासिक और सामाजिक महत्व रहा है, लेकिन धार्मिक दृष्टि से यह स्थान अब एक नई पहचान की ओर बढ़ रहा है। मां सरस्वती की प्रतिमा स्थापित होने से यहां हर वर्ष पूजा-पाठ, बच्चों के लिए विद्या से जुड़े कार्यक्रम और सांस्कृतिक आयोजन किए जा सकेंगे।

आयोजकों ने बताया कि भविष्य में वसंत पंचमी, सरस्वती पूजा और अन्य पर्वों पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिसमें कॉलोनी के लोग बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम के अंत में प्रसाद वितरण किया गया और सभी ने मां सरस्वती से क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। पूजन कार्यक्रम में शिवम जायसवाल, अंकित गुप्ता, चंदन जायसवाल, अनुज गुप्ता, ईशु सेठ, दिव्यांश विश्वकर्मा 'देवू', संस्कार मिश्रा और आर्यन विश्वकर्मा का सहयोग रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed