फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Sapjans planted saplings on the last day of the plantation campaign.

Varanasi News: पौधरोपण अभियान के आखिरी दिन सपाजनों ने लगाए पौधे

Mon, 08 Jul 2024 06:33 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jul 2024 06:33 AM IST
विज्ञापन
Sapjans planted saplings on the last day of the plantation campaign.
वाराणसी। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आह्वान पर एक से सात जुलाई तक पौधरोपण अभियान चलाया गया। अंतिम दिन रविवार को लहुराबीर के आजाद पार्क मेंं सपा नेता विष्णु शर्मा ने पौधरोपण किया। उन्होंने पर्यावरण संरक्षण के साथ-साथ सामाजिक न्याय के प्रतीक के रूप में प्राणवायु देने वाले पौधों को रोपने का संकल्प दिलाया। समाजवादी पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं ने भी पौधे लगाए। अभियान के तहत पीपल, नीम, बरगद के पौधे लगाए गए। प्रकोष्ठ के महानगर अध्यक्ष विवेक कहार ने कहा कि पौधरोपण अभियान की सफलता से लोगों में जागरुकता का संचार हुआ है। कार्यक्रम में प्रदेश सचिव राजू यादव, युवजन सभा के महानगर अध्यक्ष राहुल गुप्ता, कैंट के पूर्व विधान सभा अध्यक्ष दिलीप कश्यप, हनुमान यादव, श्यामू यादव शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed