फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   santosh gangwar says that scamist must be arrested

घोटालेबाज चाहे जिस देश में छुपे हों, उन्हें पकड़ कर लाया जाएगा: संतोष गंगवार

Mon, 19 Feb 2018 11:47 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Mon, 19 Feb 2018 11:47 AM IST
विज्ञापन
santosh gangwar says that  scamist must be arrested
केंद्रीय श्रम एवं रोजगार राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), वित्त राज्य मंत्री संतोष कुमार गंगवार - फोटो : अमर उजाला
पंजाब नेशनल बैंक का घोटाला कांग्रेस की सरकार में 2011 में हुआ था। घोटाला उजागर हो रहे हैं और कार्रवाई हो रही है। घोटालेबाज किसी भी देश में छिपे हों उन्हें भारत लाया जाएगा। ये कहना है केंद्रीय श्रम एवं रोजगार राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), वित्त राज्य मंत्री संतोष कुमार गंगवार का। वह रविवार को डीरेका में श्रम विभाग की ओर से आयोजित कार्यक्रम में भाग लेने के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
विज्ञापन


कहा, त्रिपुरा में सालों से वामपंथ की सरकार है। वहां सालों से विकास कार्य रुका हुआ है। उम्मीद है इस बार वहां भाजपा की सरकार बनेगी। वहीं प्रदेश सरकार के  श्रम मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने कहा कि जो भी घोटालेबाज होगा जेल जाएगा।
विज्ञापन


देश और प्रदेश में कानून का राज चलेगा। बैंक घोटाले में कई अधिकारियों पर कार्रवाई हो चुकी है और कई पर कार्रवाई होनी है। कहा कि सपा सरकार में सबसे ज्यादा नकल होती थी। बसपा में नकल कम हुई और अब भाजपा सरकार में नकलविहीन परीक्षा होती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed