फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Sant Ravidas Jayanti varanasi Preparations started in Seer govardhan fear of Corona to temple administration

संत रविदास जयंती: कोरोना के साए में सीरगोवर्धन में तैयारियां शुरू, श्रद्धालुओं की संख्या कम होने के आसार

Sun, 16 Jan 2022 07:22 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 16 Jan 2022 07:22 PM IST
सार

संत गुरु रविदास की जयंती हर वर्ष उनके जन्मस्थान वाराणसी के सीर में वृहद आयोजन होता है। इस बार संत गुरु रविदास की जयंती 16 फरवरी को मनाई जाएगी। पंजाब चुनाव और कोरोना खतरे मद्देनजर  श्रद्धालुओं की संख्या कम होने के आसार हैं। 

विज्ञापन
Sant Ravidas Jayanti varanasi Preparations started in Seer govardhan fear of Corona to temple administration
संत रविदास मंदिर

विस्तार

संत रविदास जयंती की तैयारियां वाराणसी के सीर में शुरू हो चुकी हैं। मेला आयोजकों को कोरोना संक्रमण का भी डर सता रहा है। कोरोना के संक्रमण को देखते हुए मंदिर प्रबंधन ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। चुनाव और संक्रमण को देखते हुए श्रद्धालुओं की संख्या कम रहेगी।

विज्ञापन


संत रविदास के जन्मस्थान सीर गोवर्धन में तंबू-पंडाल लगाने का कार्य हो चुका है।  संत गुरु रविदास की जयंती 16 फरवरी को मनाई जाएगी। संत रविदास जन्मस्थली के ट्रस्टी केएल सरोआ ने बताया कि पंजाब चुनाव और कोरोना संक्रमण के कारण श्रद्धालुओं की संख्या भी कम रहेगी और उसी के अनुरूप पंडालों में व्यवस्था की जा रही है।
विज्ञापन


पंजाब और हरियाणा से  सेवादारों का जत्था
तैयारियों के लिए जल्द ही पंजाब और हरियाणा से सेवादारों का जत्था आने वाला है। कोरोना के कारण ट्रेनों का आवागमन भी काफी प्रभावित है जिसके कारण सेवादार और श्रद्धालुओं की संख्या भी कम रहेगी। पंजाब चुनाव 14 फरवरी को है और जयंती 16 फरवरी को मनेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

Sant Ravidas Jayanti varanasi Preparations started in Seer govardhan fear of Corona to temple administration
सीरगोवर्धन - फोटो : फाइल
संक्रमण को देखते हुए प्रबंधन की तरफ से मंदिर, पंडाल और सत्संग स्थल पर आधुनिक सैनिटाइजर और सामाजिक दूरी पर ध्यान दिया जाएगा। श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वह कोविड को देखते हुए अपना बिस्तर और कंबल साथ लेकर आएं। 
पढ़ेंः AAP ने जारी की 150 उम्मीदवारों की सूची, बनारस के इन चार विधान सभा सीटों से लड़ेंगे ये प्रत्याशी
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed