फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Sant Ravidas Jayanti Saint Niranjan Das will reach Kashi today: Flowers will be welcomed at the station

संत निरंजन दास आज पहुंचेंगे काशी: स्टेशन पर पुष्पवर्षा से होगा स्वागत, यूरोपी-खाड़ी देशों से भी आ रही है संगत

Fri, 03 Feb 2023 08:08 AM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: किरन रौतेला Updated Fri, 03 Feb 2023 08:08 AM IST
सार

संत निरंजनदास महाराज यहां पहुंचने के बाद तैयारी में लगे प्रमुख पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। चार फरवरी की सुबह वह टेंट सिटी, लंगर हॉल और आयोजन स्थल के निरीक्षण पर जाएंगे। शाम को अनुयायियों के साथ रविदास पार्क में दीपदान करेंगे। सत्संग स्थल पर प्रवचन होगा। 
 

विज्ञापन
Sant Ravidas Jayanti Saint Niranjan Das will reach Kashi today: Flowers will be welcomed at the station
संत निरंजन दास - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

श्रमसाधक संत रविदास की 646वीं जयंती मनाने रैदासियों का हुजूम काशी में उमड़ने लगा है। रैदास की जन्मभूमि पर मत्था टेकने पंजाब से स्पेशल ट्रेन से संत निरंजन दास महाराज भी बृहस्पतिवार को हजारों अनुयायियों के साथ काशी के लिए रवाना हो गए। शुक्रवार को तीन ट्रेनें यहां पहुंचेंगी। जत्थे में काफी एनआरआई भी शामिल हैं। गुरु की जयंती पांच फरवरी को मनाई जाएगी। 

विज्ञापन

संत निरंजन दास गुरुवार दोपहर में पंजाब के जालंधर से स्पेशल ट्रेन से चले हैं, जो यहां शुक्रवार की सुबह 10.30 बजे बनारस स्टेशन पहुंचेगी। जबकि दो और ट्रेनें जालंधर व भटिंडा से चली हैं, जो दोपहर और शाम तक पहुंचेंगी। इसमें पंजाब के अलावा हरियाणा के भी रविदासी हैं। संत निरंजन दास का स्वागत करने के लिए संगत और सेवादार उत्साहित हैं। अगवानी के लिए सैकड़ों संगत स्टेशन पहुंचेगी। वहां गाजे बाजे के साथ पुष्पवर्षा कर स्वागत करेंगे। बसों से अनुयायियों को मंदिर तक पहुंचाया जाएगा। 
विज्ञापन

बीते दो साल कोरोना के कारण विदेशों में रहने वाले संत रविदास के अनुयायी यहां नहीं आ पाए थे। इस बार उनकी तादाद भी बढ़ी है। श्री गुरु रविदास जन्मस्थली पब्लिक चैरिटेबल टस्ट के मैनेजर रणवीर सिंह ने बताया कि संत निरंजन दास के साथ करीब दो हजार अनुयायी आ रहे हैं। इसमें करीब तीन सौ एनआरआई हैं। यूरोप और खाड़ी देशों के हैं। मंदिर में एक लाख से अधिक अनुयायी मत्था टेक कर चले गए। बृहस्पतिवार को भी सीर क्षेत्र में लोगों के आने व दर्शन पूजन करने का क्रम जारी रहा। बड़ा लंगर भी शुरू हो गया। सीर क्षेत्र में पांच हजार से अधिक सेवादार पंजाब व हरियाणा से आएंगे। इसमें से तीन हजार पहुंचे चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


करेंगे बैठक व दीपदान 
संत निरंजनदास महाराज यहां पहुंचने के बाद तैयारी में लगे प्रमुख पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे। चार फरवरी की सुबह वह टेंट सिटी, लंगर हॉल और आयोजन स्थल के निरीक्षण पर जाएंगे। शाम को अनुयायियों के साथ रविदास पार्क में दीपदान करेंगे। सत्संग स्थल पर प्रवचन होगा। 

Sant Ravidas Jayanti Saint Niranjan Das will reach Kashi today: Flowers will be welcomed at the station
मंदिर में संत रविदास के दर्शन करते सेवादार। - फोटो : अमर उजाला

लॉज व होटल भी हुए फुल 
संत रविदास जयंती पर श्रद्धा की अलख जगाने के लिए अनुयायियों के आने का क्रम जारी है। नतीजा, सीर गोवर्धनपुर सहित आसपास के इलाकों के लॉज, होटल, पेइंग गेस्ट हाउस फुल हैं। दो वर्षों के बाद लोग यहां आ रहे हैं। ऐसे में छह लाख से अधिक संगत के आने का अनुमान लगाया जा रहा है।

कोई गुरु तो त्रिशूल का बनवा रहा टैटू 
सीरक्षेत्र में लगी अस्थायी दुकानों पर भीड़ बढ़ी है। इसमें खासकर युवा टैटू और अंगूठी पर संत रविदास के अलावा हरि, सोहंग, महाकाल, त्रिशूल, काशी के अलावा अपना नाम लिखवा रहे हैं। दुकानदार राकेश ने बताया कि ज्यादातर लोग गुरु का नाम लिखवा रहे हैं वहीं महिलाएं फिरोजाबादी चूड़ियां पसंद कर रही हैं। दुकानों पर उनकी भीड़ रही। पंजाब और हरियाणा की महिलाओं का कहना है कि ये चूड़ियां डिजाइनदार के साथ मजबूत होती हैं।

पुलिस कमिश्नर व डीएम ने परखी तैयारी 
संत रविदास जयंती को लेकर बृहस्पतिवार को पुलिस कमिश्नर अशोक मुथा जैन और जिलाधिकारी एस राजलिंगम ने सीर क्षेत्र में सुरक्षा के साथ ही वहां की व्यवस्था का जायजा लिया। व्यवस्था दुरुस्त रखने के दिशानिर्देश दिए। 
उन्होंने मंदिर परिसर को देखने के बाद लंगर हॉल, ठहरने वाले पंडाल के अलावा तैयार हो रहे सत्संग हॉल का निरीक्षण किया। मंदिर ट्रस्ट के निरंजन दास महाराज की सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली। इस दौरान पुलिस कमिश्नर ने डीसीपी काशी, एडीसीपी काशी, एसीपी भेलूपुर को सुरक्षा चाक-चौबंद करने का निर्देश दिया। भीड़ वाले स्थानों से लेकर मेला क्षेत्र को जोड़ने वाले मार्गों पर भी फोर्स लगाने को कहा। रूट व्यवस्था क्लियर कराने के लिए ट्रैफिक पुलिस को जिम्मेदारी सौंपी। उन्होंने बताया कि मेला क्षेत्र में पीएससी के साथ सिविल पुलिस और महिला पुलिस के साथ एसीपी और एक दर्जन इंस्पेक्टर, उप निरीक्षकों की तैनाती की जाएगी। सीपी ने सीसीटीवी कैमरे से भी निगरानी करने को कहा। पंडाल क्षेत्रों में अग्निशमन यंत्रों के साथ फायर कर्मियों को निर्देशित किया है। इस दौरान डीसीपी काशी आरएस गौतम सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed