फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   sant Ravidas Jayanti 2022 in varanasi seer Gobardhanpur Devotees Gathered Additional CP took stock of security arrangements

रविदास जयंती 2022: वाराणसी के सीर गोबर्धन में उमड़ेगा अनुयायियों का रेला, सुरक्षा व्यवस्था का एडिशनल सीपी ने लिया जायजा

Sat, 05 Feb 2022 05:29 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 05 Feb 2022 05:29 PM IST
सार

वाराणसी के एडिशनल पुलिस आयुक्त अनिल कुमार सिंह  शनिवार को सीर गोवर्धन पहुंचे। संत रविदास जयंती की तैयारियों का जायजा लिया और मेला क्षेत्र का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कई निर्देश दिए।

विज्ञापन
sant Ravidas Jayanti 2022 in varanasi seer Gobardhanpur Devotees Gathered Additional CP took stock of security arrangements
सीर गोवर्धन पहुंचे एडिशनल सीपी सहित अन्य अधिकारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संत रविदास की जयंती समारोह की तैयारियां तेज हो गई हैं। संत रविदास की कर्मस्थली वाराणसी के सीर गोवर्धन में संत के सपनों का गांव बेगमपुरा अब आकार ले लिया है। सेवादारों के जत्थों का पहुंचना भी शुरू हो गया है। जयंती की तैयारियों का जायजा और निरीक्षण करने एडिशनल आयुक्त अनिल कुमार सिंह (लॉ एंड ऑर्डर) शनिवार  दोपहर बाद सीरगोवर्धनपुर पहुंचे।  

विज्ञापन


मंदिर ट्रस्टी के एल सरोवा के साथ मेला क्षेत्र को घूमकर देखा। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर इस बार दो पुलिस चौकियां बनाने का निर्देश दिए। पुलिस चौकी में दो चौकी प्रभारी एवं एक इंस्पेक्टर मॉनिटरिंग करेंगे। साथ ही वाहनों के लिए दो पार्किंग की व्यवस्था करने का निर्देश दिया। सुरक्षा को लेकर नगर निगम की ओर से सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन


निरीक्षण में डीसीपी काशी जोन आरएस गौतम, एडीसीपी काशी राजेश पांडेय, एसीपी भेलूपुर प्रवीण कुमार, लंका इंस्पेक्टर वेदप्रकाश राय तथा थाने की पुलिस फोर्स रही। बनारस में गुरु रविदास के दरबार में हाजिरी लगाने के लिए उनकी जयंती पर सीर गोवर्धन में अनुयायियों का रेला उमड़ता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

पंजाब और हरियाणा से आए सेवादारों ने संभाली कमान

पंजाब और हरियाणा से आए सेवादारों ने सेवा की कमान भी संभाल ली है। जत्थे के पहुंचने के साथ ही संत रविदास मंदिर में सुबह और शाम की अमृतवाणी का पाठ भी आरंभ हो गया। मेले की रंगत 10 फरवरी से और भी चटख होने लगेगी। मेले की दुकानें भी सजने लगेंगी। 

सीर में सज गया तंबुओं का शहर

sant Ravidas Jayanti 2022 in varanasi seer Gobardhanpur Devotees Gathered Additional CP took stock of security arrangements
सीर गोवर्धनपुर में लगाए गए टेंट - फोटो : अमर उजाला

 संत गुरु रविदास की जयंती की तैयारियां सीर गोवर्धनपुर में तेजी से चल रही है। सीर में अब तंबुओं का शहर सज चुका है। जिला प्रशासन ने भी मेला क्षेत्र में इंतजाम चाक-चौबंद करने के लिए पूरी ताकत झोंक दी है। श्रद्धालुओं के लिए अस्थायी शौचालय, पानी, सड़क और बिजली के इंतजाम किए जा रहे हैं।

मंदिर के प्रमुख संत निरंजन दास अपने भक्तों और संतों के साथ 13 फरवरी को पंजाब से रवाना होंगे और 14 फरवरी को काशी पहुंचेंगे। 16 फरवरी के आयोजन में हिस्सा लेने के बाद वह 18 को स्पेशल ट्रेन से पंजाब रवाना होंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed