फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Sant Padayatra will be taken out to declare Varanasi as meat liquor free zone

Liquor Ban: वाराणसी को मांस-मदिरा मुक्त क्षेत्र घोषित करने के लिए निकलेगी संत पदयात्रा

Thu, 03 Aug 2023 09:11 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 03 Aug 2023 09:11 PM IST
सार

काशी को मांस-मदिरा मुक्त क्षेत्र घोषित करने के लिए आगमन संस्था और ब्रह्म सेना की ओर से संत आग्रह पदयात्रा छह अगस्त को निकाली जाएगी। यात्रा में मठ मंदिरों के महामंडलेश्वर, संत और महंत शामिल होंगे।

विज्ञापन
Sant Padayatra will be taken out to declare Varanasi as meat liquor free zone
सांकेतिक तस्वीर

विस्तार

शिव की नगरी काशी को मांस-मदिरा मुक्त क्षेत्र घोषित करने के लिए आगमन संस्था और ब्रह्म सेना की ओर से संत आग्रह पदयात्रा छह अगस्त को निकाली जाएगी। कश्मीरीगंज स्थित श्रीराम जानकी मंदिर से सुबह आठ बजे यात्रा शुरू होगी। शुभारंभ ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती महाराज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से करेंगे।

विज्ञापन


संत पदयात्रा के आरंभ में भगवान शिव, प्रभु श्रीराम और श्रीकृष्ण के विग्रह का पूजन काशी के साधु-संत करेंगे। राममंदिर के 150 वेदपाठी बटुक, ब्रह्मा कुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की 50 बहनें और पाणिनी कन्या महाविद्यालय की ऋषिकाएं पारंपरिक परिधान में शामिल होंगी।
विज्ञापन


सबसे आगे ‘काशी हो मांस मदिरा मुक्त क्षेत्र’ का बैनर होगा। पीछे दो बैंड पार्टियां भक्ति गीतों की धुन बजाएंगी। यात्रा वापस राममंदिर पहुंच कर विराम लेगी। कांची कामकोटी पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी शंकर विजयेंद्र सरस्वती महाराज का ऑडियो संबोधन होगा। इसके बाद काशी के संत-महात्माओं का संबोधन होगा। यात्रा में मठ मंदिरों के महामंडलेश्वर, संत और महंत शामिल होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed