फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   sant meeting in kashi

अखिल भारतीय संत समिति की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक का समापन

Mon, 04 Jan 2021 12:44 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jan 2021 12:44 AM IST
विज्ञापन
sant meeting in kashi
अखिल भारतीय संत समिति की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक रविवार को राष्ट्रनिर्माण और हिंदू धर्म की अस्मिता के संरक्षण के संकल्प के साथ समाप्त हुई। सरकार द्वारा मंदिर व्यवस्था में बदलाव पर भी संत समाज ने नसीहत देते हुए कहा कि बदलाव के लिए समिति बनाकर ही परिवर्तन किया जाए। समागम के अंत में संतों ने इस वर्ष के दिसंबर माह में प्रयागराज कुंभ क्षेत्र में जुटने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

दुर्गाकुंड स्थित श्री हनुमान प्रसाद पोद्दार अंध विद्यालय में रविवार को संत समागम की अध्यक्षता करते हुए जगद्गुरु स्वामी वासुदेवानंद सरस्वती ने कहा कि कई बार सरकारें भी हिंदू मान्यताओं को लेकर विरोधाभास की स्थिति में रहीं हैं। वह मुस्लिम और ईसाईयों के संस्थान व संपत्ति के स्रोतों पर कभी दृष्टिपात नहीं करती हैं। यह हमारे सनातन हिंदू संस्कृति के लिए अच्छी दृष्टि नहीं है। वर्तमान सरकार ने सनानत संस्कृति के विस्तार के कार्य किए हैं जो प्रशंसनीय हैं। यदि सरकार किसी भी प्रकार के परिवर्तन मंदिरों में करना चाहती है तो वह समिति बनाकर ही किसी भी प्रकार का परिवर्तन करे।
विज्ञापन

अखिल भारतीय संत समिति के निदेशक जगद्गुरु रामानुजाचार्य वासुदेवाचार्य ने कहा कि हमें भारत के सभी मठों और धर्मस्थलों को प्रमुखता से संरक्षण करना होगा। साधु ने समाज की सुरक्षा के लिए सदैव आगे बढ़कर कार्य किया है। आवश्यकता पड़ने पर संत समाज ने सरकार का भी सहयोग किया, लेकिन हमें स्वयं संगठित प्रयासों द्वारा संत समाज के हितों के लिए भी तत्पर रहना होगा तभी हम सुरक्षित रह पाएंगे। बृजेश पाठक, गोविंद शर्मा, मयंक कुमार, विनय तिवारी, अजय उपाध्याय का सम्मान हुआ। इस दौरान डॉ. सुनील मिश्रा, सुधीर सिंह, हरिहर पांडेय, मदनमोहन यादव, रामप्रसाद सिंह, आरपी सिंह, अमन विश्वकर्मा, राजेश प्रजापति, अखिलेश पाठक, नवीन तिवारी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये प्रस्ताव हुए पारित
संतों का सम्मान बनाए रखने का करें प्रयास
संत परंपरा से जुड़ेंगे अनाथ और कमजोर बच्चे
कुंभ से पूर्व उत्तराखंड में स्थापित हो संत वामदेव की प्रतिमा
संत समिति का होगा सांगठनिक विस्तार
श्रीराम मंदिर निर्माण और धन संग्रह अभियान के लिए समरसता भोज
इनसेट
पीएम और प्रदेश सरकार को दिया धन्यवाद
संतों ने पीएम नरेंद्र मोदी और प्रदेश सरकार को अयोध्या में वाल्मीकि रामायण में वर्णित अयोध्या के मूल स्वरूप को वापस लाने से लेकर अयोध्या के दिव्यतम एवं भव्यतम विकास के साथ श्रीकाशी विश्वनाथ धाम कॉरिडोर के निर्माण के लिए धन्यवाद दिया। साथ ही प्रदेश के अन्य तीर्थ स्थल मथुरा, वृंदावन, चित्रकूट, नैमिषारण्य, शुक्रताल, देवीपाटन आदि सभी तीर्थों के सम्यक विकास का खाका खींचने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed