फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Sanskrit University resonates with the worship of Goddess Vagdevi

Varanasi News: मां वाग्देवी की आराधना से गूंजा संस्कृत विश्वविद्यालय

Sat, 24 Jan 2026 02:51 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jan 2026 02:51 AM IST
विज्ञापन
Sanskrit University resonates with the worship of Goddess Vagdevi
संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के वाग्देवी मंदिर परिसर एवं शिक्षा शास्त्र विभाग में शुक्रवार को वसंत पंचमी मनाई गई। कुलपति प्रो. बिहारी लाल शर्मा ने मां वाग्देवी की आराधना कर विश्वविद्यालय की उन्नति एवं राष्ट्र अभ्युदय की कामना की। कुलपति प्रो. शर्मा ने कहा कि मां सरस्वती ज्ञान, विद्या और कलाओं की अधिष्ठात्री हैं। उनकी उपासना से जीवन में नवचेतना का संचार होता है। कार्यक्रम के दौरान संगीत विभाग की ओर से डाॅ. श्रुति सारस्वत उपाध्याय एवं विद्यार्थियों ने श्लोक, भजन और कीर्तन की प्रस्तुत दी। इस अवसर पर प्रो. रामपूजन पांडेय, प्रो. हेतराम कच्छवाह, प्रो. शैलेश कुमार मिश्र, प्रो. अमित कुमार शुक्ल, डा. विशाखा शुक्ला, परीक्षा नियंत्रक दिनेश कुमार आदि माैजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed