फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Sanskrit University is not only a centre of education, it is a living abode of oriental learning.

Varanasi News: संस्कृत विवि केवल शिक्षा का केंद्र नहीं, प्राच्य विद्या का जीवंत धाम

Thu, 14 May 2026 02:30 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 14 May 2026 02:30 AM IST
विज्ञापन
Sanskrit University is not only a centre of education, it is a living abode of oriental learning.
संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति से मिलते स्वामी भद्रेश
बोचासनवासी अक्षर पुरुषोत्तम स्वामीनारायण संस्था दिल्ली के शोध विभाग के प्रमुख स्वामी भद्रेश दास ने बुधवार को संपूर्णानंद संस्कृत विवि के कुलपति प्रो. बिहारी लाल शर्मा से मुलाकात की। इस दौरान भारतीय ज्ञान परंपरा, संस्कृत शिक्षा, प्राचीन शास्त्रों के संरक्षण, संवर्धन के बारे में चर्चा हुई। स्वामी भद्रेश दास ने कहा कि यह संस्थान केवल शिक्षा का केंद्र नहीं, बल्कि प्राच्य विद्या का एक जीवंत धाम है। यहां भारतीय ज्ञान परंपरा अपने मूल और शुद्ध स्वरूप में संरक्षित व प्रवाहित हो रही है।
विज्ञापन

कुलपति से मुलाकात में स्वामी भद्रेशदास ने कहा कि संपूर्णानंद संस्कृत विवि भारतीय संस्कृति की मूल चेतना से जुड़ा प्राच्य विद्या का एक विश्वविख्यात केंद्र है। जहां वेद, दर्शन, न्याय, व्याकरण, ज्योतिष, साहित्य व वैदिक विषयों के मूल शास्त्रों का परंपरागत और शास्त्रीय अध्ययन-पाठन आज भी संचालित हो रहा है। उन्होंने कहा कि यदि इस विवि का समुचित व योजनाबद्ध विकास किया जाता है तो इससे संबद्ध पारंपरिक संस्कृत पाठशालाओं के सुदृढ़ीकरण का मार्ग प्रशस्त होगा। कुलपति प्रो. बिहारी लाल शर्मा ने कहा कि विवि से जुड़े सभी विद्वानों, शिक्षकों, विद्यार्थियों का लक्ष्य भारतीय ज्ञान परंपरा का संरक्षण, संवर्धन और उसका वैश्विक विस्तार करना है। इस दौरान कुलसचिव राकेश कुमार, वित्त अधिकारी हरिशंकर मिश्र, विनयाधिकारी प्रो.जितेंद्र कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed