फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   sanskrit university closed due to protest

संस्कृत विविः कुलसचिव पर कार्रवाई को लेकर कर्मचारी संघ ने बंद कराया विश्वविद्यालय

Tue, 06 Jun 2017 10:12 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी Updated Tue, 06 Jun 2017 10:12 PM IST
विज्ञापन
sanskrit university closed due to protest
संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय का गेट बंद - फोटो : अमर उजाला
संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में कर्मचारी संघ के अध्यक्ष सुशील तिवारी पर कुलसचिव की ओर से मुकदमा दर्ज कराए जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। मंगलवार को कर्मचारियों ने विश्वविद्यालय बंद कराकर कार्य बहिष्कार किया।
विज्ञापन


इस दौरान केंद्रीय कार्यालय पर जहां सभी विभाग बंद रहे वहीं मूल्यांकन संबंधी कामकाज भी नहीं हुआ। कुलपति ने कर्मचारी संघ अध्यक्ष को नोटिस देकर बिना अग्रिम सूचना के बंदी पर जवाब मांगा है। उधर अध्यक्ष की शिकायत पर कुलसचिव के खिलाफ भी कार्रवाई की तैयारी चल रही है। 
विज्ञापन


एक जून को देवरिया के एक कॉलेज के अनुमोदन से जुड़ी फाइल की जांच के दौरान कुलसचिव प्रभाष द्विवेदी और कर्मचारी संघ अध्यक्ष के बीच नोकझोंक के बाद कुलसचिव ने अध्यक्ष समेत तीन लोगों पर दो जून को धमकी का मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


विरोध में मंगलवार को कर्मचारियों ने केंद्रीय कार्यालय में कामकाज ठप रखा। अध्यक्ष सुशील तिवारी के मुताबिक शिक्षक संघ और छात्रसंघ पदाधिकारियों ने भी अपना समर्थन दिया है। बताया कि कुलसचिव के खिलाफ दिए गए शिकायती पत्र पर कुलपति ने विनयाधिकारी को कुलसचिव के विरुद्ध विधिक कार्रवाई के लिए लिखा है।


देर शाम कुलपति आवास पर हुई बातचीत के बाद सुशील तिवारी ने कहा कि तीन दिन का अल्टीमेटम दिया गया है। यदि इस दिन तक कोई कार्रवाई नहीं हुई तो आगे की रणनीति बनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed