{"_id":"593687a54f1c1b801c9c873b","slug":"sanskrit-university-closed-due-to-protest","type":"story","status":"publish","title_hn":"संस्कृत विविः कुलसचिव पर कार्रवाई को लेकर कर्मचारी संघ ने बंद कराया विश्वविद्यालय ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संस्कृत विविः कुलसचिव पर कार्रवाई को लेकर कर्मचारी संघ ने बंद कराया विश्वविद्यालय
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
Updated Tue, 06 Jun 2017 10:12 PM IST
विज्ञापन
संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय का गेट बंद
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में कर्मचारी संघ के अध्यक्ष सुशील तिवारी पर कुलसचिव की ओर से मुकदमा दर्ज कराए जाने का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। मंगलवार को कर्मचारियों ने विश्वविद्यालय बंद कराकर कार्य बहिष्कार किया।
इस दौरान केंद्रीय कार्यालय पर जहां सभी विभाग बंद रहे वहीं मूल्यांकन संबंधी कामकाज भी नहीं हुआ। कुलपति ने कर्मचारी संघ अध्यक्ष को नोटिस देकर बिना अग्रिम सूचना के बंदी पर जवाब मांगा है। उधर अध्यक्ष की शिकायत पर कुलसचिव के खिलाफ भी कार्रवाई की तैयारी चल रही है।
एक जून को देवरिया के एक कॉलेज के अनुमोदन से जुड़ी फाइल की जांच के दौरान कुलसचिव प्रभाष द्विवेदी और कर्मचारी संघ अध्यक्ष के बीच नोकझोंक के बाद कुलसचिव ने अध्यक्ष समेत तीन लोगों पर दो जून को धमकी का मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन
विरोध में मंगलवार को कर्मचारियों ने केंद्रीय कार्यालय में कामकाज ठप रखा। अध्यक्ष सुशील तिवारी के मुताबिक शिक्षक संघ और छात्रसंघ पदाधिकारियों ने भी अपना समर्थन दिया है। बताया कि कुलसचिव के खिलाफ दिए गए शिकायती पत्र पर कुलपति ने विनयाधिकारी को कुलसचिव के विरुद्ध विधिक कार्रवाई के लिए लिखा है।
देर शाम कुलपति आवास पर हुई बातचीत के बाद सुशील तिवारी ने कहा कि तीन दिन का अल्टीमेटम दिया गया है। यदि इस दिन तक कोई कार्रवाई नहीं हुई तो आगे की रणनीति बनाई जाएगी।