फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Sanskrit universities across all india out of list of army recruitment Vice Chancellor of Sampurnanand University expressed anger

सेना भर्ती की सूची से देश भर के संस्कृत विश्वविद्यालय बाहर, संपूर्णानंद विवि के कुलपति ने जताई आपत्ति

Thu, 03 Feb 2022 03:19 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 03 Feb 2022 03:19 PM IST
सार

सेना भर्ती में संस्कृत विश्वविद्यालय की डिग्री की मान्यता के मामले में वाराणसी स्थित संपूर्णानंद संस्कृत विवि के कुलपति प्रो. हरेराम त्रिपाठी ने सेना भर्ती महानिदेशालय को पत्र लिखा है।

विज्ञापन
Sanskrit universities across all india out of list of army recruitment Vice Chancellor of Sampurnanand University expressed anger
संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सेना में भर्ती की सूची से देश भर के संस्कृत विश्वविद्यालयों को बाहर कर दिया गया है। संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय समेत बीएचयू का संस्कृत विद्या धर्म विज्ञान संकाय भी नई सूची से बाहर हो गया है। मामला संज्ञान में आने के बाद वाराणसी स्थित संपूर्णानंद  संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. हरेराम त्रिपाठी ने इस पर आपत्ति जताई है।

विज्ञापन


उन्होंने इस मामले में भर्ती बोर्ड के सेना महानिदेशक को पत्र भेजकर विरोध दर्ज कराया है। कुलपति प्रो. हरेराम त्रिपाठी ने बताया कि भर्ती महानिदेशालय सेना भर्ती बी (ए) रक्षा मंत्रालय (सेना) के एकीकृत मुख्यालय से पिछले दिनों योग्यता निर्धारण की सूची जारी की गई थी। इसमें संस्कृत विश्वविद्यालयों के नाम नहीं है।
विज्ञापन


अध्यादेश में संशोधन करने की मांग
सेना ने अपनी सूची में बेंगलूरू, चेन्नई, दानापुर, जबलपुर, जयपुर, कोलकाता, लखनऊ, पुणे, शिलांग, जीआरडी कुनराघाट नेपाल, दिल्ली, कैंट जोन के माध्यमिक विद्यालयों के नाम सूची में शामिल किए गए हैं। जबकि यहां के संस्कृत महाविद्यालयों को माध्यमिक स्तर की मान्यता संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय से ही दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पढ़ेंः काशी विद्यापीठ: सेमेस्टर और वार्षिक परीक्षाओं के लिए आवेदन तिथि एक बार फिर बढ़ी, अब 21 तक भर सकेंगे फॉर्म

इस मामले में सेना भर्ती बोर्ड के महानिदेशक को पत्र भेजा गया है और उनको अपने अध्यादेश में संशोधन करने की मांग रखी गई है। इसमें सभी संस्कृत विश्वविद्यालय सहित बीएचयू के संस्कृत विद्या धर्म विज्ञान संकाय की शास्त्री की उपाधि को भी विज्ञापन में शामिल करने की बात कही गई है।
पढ़ेंः काशीपुराधिपति के भाल सजेगा लग्न का तिलक, डमरू निनाद के बीच निभाई जाएगी रस्म

देश में 18 संस्कृत विश्वविद्यालय

वर्तमान में देश में 18 संस्कृत विश्वविद्यालय और 25 आदर्श संस्कृत महाविद्यालय हैं। धर्मगुरु विज्ञापन में संशोधन कराने के लिए देश भर के संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपतियों के साथ ऑनलाइन बैठक कर चर्चा की जाएगी। इसके बाद आगे की रणनीति तय होगी।

इस मसले पर संस्कृत विश्वविद्यालय संघ के संयोजक एवं पाणिनी वैदिक संस्कृत विश्वविद्यालय उज्जैन के कुलपति प्रो. विजय कुमार मेनन से वार्ता हुई है। कुलपति प्रो. त्रिपाठी ने बताया कि शीघ्र समय लेकर दोबारा रक्षामंत्री डॉ. राजनाथ सिंह से मुलाकात कर बात रखी जाएगी।
पढ़ेंः  शास्त्री की उपाधि की जगह अब मिलेगी बीए की डिग्री, मध्यमा का भी बदला नाम, जानिए इस फैसले का कारण

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed