फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Sanskrit students will now study Spanish agreement with Spanish institution

Varanasi: संस्कृत के छात्र अब पढ़ेंगे स्पेनिश, स्पेन की संस्था से समझौता; इस विश्वविद्यालय में होगी व्यवस्था

Fri, 24 May 2024 04:00 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 24 May 2024 04:00 PM IST
सार

Varanasi News: अकादमिक और सांस्कृतिक आदान-प्रदान के लिए दोनों संस्थान के बीच हुए समझौते के तहत संस्कृत विश्वविद्यालय में स्पेनिश डिप्लोमा पाठ्यक्रम की शुरुआत होगी। विश्वविद्यालय शिक्षण सुविधाएं प्रदान करेगा और एक शिक्षक (अधिमानतः एक देशी स्पेनिश वक्ता) की नियुक्ति करेगा। संस्थान चयनित शिक्षक को निशुल्क प्रशिक्षण प्रदान करेगा।

विज्ञापन
Sanskrit students will now study Spanish agreement with Spanish institution
संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में वर्तमान सत्र में स्पेनिश लैंग्वेज की पढ़ाई होगी। वर्तमान सत्र से स्पेनिश लैंग्वेज में डिप्लोमा पाठ्यक्रम शुरू हो रहा है। वहीं, स्पेन की संस्था इंस्टीट्यूटो सर्वेंट्स में संस्कृत, हिंदी और भारतीय संस्कृति के पाठ्यक्रम शुरू होंगे। इसके लिए दोनों संस्थानों के बीच बृहस्पतिवार को एमओयू हुआ। यह समझौता शैक्षणिक वर्ष 2024-25 से प्रभावी होगा और तीन वर्षों के लिए वैध होगा।

विज्ञापन


गुरुवार को कुलसचिव राकेश कुमार और स्पेन के इंस्टीट्यूटो सर्वेंट्स सेंटर के निदेशक ऑस्कर पुजोल रीमबाउ ने समझौता पत्र पर हस्ताक्षर किए।

कुलपति प्रो. बिहारी लाल शर्मा ने कहा कि समझौते का उद्देश्य भाषा सीखने, सांस्कृतिक समझ और अकादमिक सहयोग को बढ़ावा देने के लिए दोनों संस्थानों की विशेषज्ञता और संसाधनों का लाभ उठाना है। इसके माध्यम से स्पेनिश में डिप्लोमा पाठ्यक्रम संचालित करके विद्यार्थियों के लिए विदेशों में रोजगार के अवसर प्रशस्त करना है। 
विज्ञापन


इसके साथ ही यहां के विद्यार्थी विदेशों में अपनी भारतीय ज्ञान परंपरा को प्रचारित व प्रसारित करेंगे। इंस्टीट्यूटो सर्वेंट्स के निदेशक ऑस्कर पुजोल रीमबाउ ने कहा कि एमओयू के तहत संयुक्त कार्यशालाएं और सांस्कृतिक गतिविधियां भी आयोजित की जाएंगी। इस अवसर पर प्रो. राम पूजन पांडेय, प्रो. दिनेश गर्ग, प्रो. शैलेश कुमार मिश्र, डॉ. पद्माकर मिश्र उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय की वार्षिक परीक्षाएं 25 जून से
संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय की वार्षिक परीक्षाओं की समय सारिणी जारी हो गई हैं। शास्त्री और आचार्य की परीक्षाएं 25 जून से शुरू होंगी। विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर समय सारिणी को अपलोड कर दिया गया है। 


इसके अलावा प्रथमा, पूर्व मध्यमा और उत्तर मध्यमा की परीक्षाएं भी 25 जून से होंगी। शास्त्री और आचार्य की परीक्षा छह जुलाई को तो प्रथमा, पूर्व मध्यमा और उत्तर मध्यमा की परीक्षाएं चार जुलाई तक चलेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed