फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   sankat mochan snageet samaraoh second day

संकट मोचन संगीत समारोहः सुरों की रसधार से संगीत प्रेमी हो रहे मंत्रमुग्ध

Fri, 06 Apr 2018 10:51 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Fri, 06 Apr 2018 10:51 AM IST
विज्ञापन
sankat mochan snageet samaraoh second day
मालिनी अवस्थी के सुमधुर उपशास्त्रीय गायन पर मुग्ध हुए श्रोता - फोटो : अमर उजाला
संकट मोचन संगीत समारोह की पहली निशा में रोनू मजूमदार की बांसुरी की मिठास संगीत प्रेमियों को तर कर गई। ब्रह्म मुहूर्त में मंचासीन हुए रोनू ने राग विभाष से शुरुआत की और फिर बांसुरी के अवरोही और आरोही तान के बेहतर संयोजन से समा बांध दिया। फिर जब पंचम सुरों की तान छेड़ी तो तालियों की गूंज के बीच संगीत प्रेमी विभोर हो गए। 
विज्ञापन


रोनू के साथ संकटमोचन के दरबार में पहली बार संगत कर रहे संजू सहाय ने भी तबले पर जबरदस्त करामात दिखाई। टुकड़ों, तिहाइयों और परन की कलात्मकता से मोह लिया। फिर मंच पर आईं मालिनी अवस्थी ने सुरों की रसधार से संगीत प्रेमियों को मंत्रमुग्ध किया।
विज्ञापन


राग जोगिया से शुरुआत की, बंदिश के बोल थे ‘पिया से मिलन आए आज...’। फिर बनारसी दादरा ‘जोहूं तोरी बटिया ओ बालमा...’ की सुमधुर प्रस्तुति के बाद उन्होंने दो चैती भी सुनाई। बोल थे, ‘सोवत निंदिया जगावे हो रामा भोरे भोरे और सुगवा बोलेला हमरी अटरिया...।’
विज्ञापन
विज्ञापन


अंत में राग भैरवी में बंदिश ‘नैनन की मत मारो तलवरिया से’ अपनी प्रस्तुति को विराम दिया। उनके साथ तबले पर पंडित राम कुमार मिश्र, हारमोनियम पर पंडित धर्मनाथ मिश्र ने कुशल संगत की। इससे पहले पंडित एल सुब्रमण्यम ने दक्षिण भारतीय शैली में वायलिन वादन से श्रोताओं को आनंदित किया।

उन्होंने राग ललित भैरव में दो बंदिशें बजाईं। फिर पंडित जसराज के शिष्य मेवाती घराने के पंडित रतन मोहन शर्मा ने भी संकट मोचन के दरबार में अपनी स्वरांजलि पेश की। उनके साथ उनके शिष्य एवं पुत्र ईश्वर रतन शर्मा ने सहयोग किया।


तबले पर पंडित राम कुमार मिश्र और हारमोनियम पर पंडित धर्मनाथ मिश्र ने संगत की। रतन शर्मा ने गायन का समापन मृगनयनी के यार नवल रसिया... से किया।  संचालन पंडित हरिराम द्विवेदी, प्रतिभा सिन्हा एवं अभिषेक ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed