फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Sanjeevani rajesh student of UP College and an NCC cadet will participate in parade at Red Fort on 26 January

Republic Day 2026: यूपी कॉलेज की छात्रा और एनसीसी कैडेट 26 जनवरी को लाल किले पर करेंगी परेड

Thu, 15 Jan 2026 05:23 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Thu, 15 Jan 2026 05:23 PM IST
सार

Varanasi News: काशी की बेटी संजीवनी राजेश 26 जनवरी को लाल किले पर परेड करेंगी। संजीवनी राजेश यूपी कॉलेज की छात्रा और एनसीसी कैडेट हैं। 

विज्ञापन
Sanjeevani rajesh student of UP College and an NCC cadet will participate in parade at Red Fort on 26 January
संजीवनी राजेश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी कॉलेज की एनसीसी कैडेट और छात्रा संजीवनी राजेश का गणतंत्र दिवस परेड के लिए चयन हुआ है। कॉलेज में बीए तीसरे सेमेस्टर की छात्रा संजीवनी 100 यूपी बटालियन एनसीसी की कैडेट हैं। वहीं वाराणसी ग्रुप ‘बी’ से इस वर्ष गणतंत्र दिवस परेड के लिए कुल 7 कैडेट्स का चयन हुआ है। इनमें से पांच कैडेट्स एयर विंग और 2 कैडेट्स आर्मी विंग से हैं। 

विज्ञापन


कैडेट संजीवनी राजेश का चयन चीफ ऑफ आर्मी स्टाफ के होम विजिट कार्यक्रम के लिए भी हुआ। इसके अलावा प्रोडीजी मीट में भी भाग लेने का मौका मिलेगा। 

इसे भी पढ़ें; Exclusive: 2016 के बाद से 30% छात्र ही विकल्प में चुन रहे हिंदी, सीबीएसई स्कूलों में हिंदी वैकल्पिक विषय
विज्ञापन


प्राचार्य प्रो. धर्मेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि इनका चयन गणतंत्र दिवस पर लाल किले, दिल्ली में होने वाली गणतंत्र दिवस परेड के लिए हुआ है। संजीवनी राजेश का चयन यूपी डायरेक्टोरेट से हुआ है, जहां से कुल 127 कैडेट्स का चयन किया गया है। इनमें से 15 महिला कैडेट्स भी हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed