फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Sanitization will happen every Saturday in schools

स्कूलों में हर शनिवार को भी होगा सैनिटाइजेशन

Wed, 18 Aug 2021 12:47 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 18 Aug 2021 12:47 AM IST
विज्ञापन
Sanitization will happen every Saturday in schools
जिले के विद्यालयों में सप्ताह में केवल पांच दिन ही पढ़ाई होगी। हर पाली की समाप्ति पर कक्षाओं में सैनिटाइजेशन किया जाएगा। साथ ही हर शनिवार को विशेष अभियान के तहत भी सैनिटाइजेशन किया जाएगा। शासन के आदेश के बाद अब स्थानीय स्तर पर शिक्षा विभाग ने भी सभी बोर्ड के विद्यालयों के प्रधानाचार्यों के लिए आदेश जारी कर दिया है। कोरोना प्रोटोकॉल के तहत दो पालियों में कक्षा 9 से 12 तक 4-4 घंटे की पढ़ाई कराई जाएगी। इसमें 8 से 12 बजे तक और दोपहर 12.30 से शाम 4.30 बजे तक कक्षाएं चलाई जाएंगी।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक डा.विनोद कुमार राय ने बताया कि शनिवार और रविवार को छोड़ पांच दिन ही पढ़ाई होगी। 50 प्रतिशत विद्यार्थियों को पहली पाली और 50 प्रतिशत को दूसरी पाली में बुलाया जाएगा। विद्यालयों के आसपास नाले-नालियो की सफाई, दवा का छिड़काव भी नगर निगम, नगरपालिका, नगर पंचायत आदि के सहयोग से कराया जाएगा। वहीं, सोमवार की तरह ही मंगलवार को भी विद्यालयों में छात्रों की उपस्थिति कम रही। स्कूल आने पर कक्षाओं में जाने से पहले विद्यार्थियों की थर्मल स्क्रीनिंग करने के साथ ही सैनिटाइजेशन भी किया गया।
विज्ञापन

छह से आठ तक के लिए गाइडलाइन का इंतजार
जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि 23 अगस्त से 6 से 8 तक की कक्षाएं चलाए जाने के लिए अभी शासन की ओर से गाइडलाइन का इंतजार है। गाइडलाइन क अनुसार ही ही विद्यालय संचालन की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed