{"_id":"6083a6c78ebc3e8d2f36c37e","slug":"sanitization-campaign-started-in-the-city-between-two-days-of-detention-in-varanasi","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाराणसी : दो दिन की बंदी के बीच शहर में सैनिटाइजेशन अभियान शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वाराणसी : दो दिन की बंदी के बीच शहर में सैनिटाइजेशन अभियान शुरू
Sat, 24 Apr 2021 10:34 AM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sat, 24 Apr 2021 10:34 AM IST
सार
एमएलसी एके शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर सैनिटाइजेशन वाहनों को किया रवाना
तेलियाबाग मरी माई मंदिर, अंधरापुल, जेपी मेहता कॉलेज, कमिश्नर कंपाउंड, अर्दली बाजार, कचहरी तिराहा, चौका घाट संस्कृत विश्वविद्यालय तक होगा सैनिटाइजेशन
विज्ञापन
सैनिटाइजेशन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरोना से बचाव के लिए दो दिन की बंदी के बीच वाराणसी में शनिवार को वृहद सैनिटाइजेशन अभियान चलाया गया। सिगरा स्थित कोविड कमांड सेंटर से एमएलसी एके शर्मा ने सैनिटाइजेशन के वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। नगर निगम और फायर बिग्रेड की गाड़ियों से दवा का छिड़काव कराया जा रहा है।
विज्ञापन
नगर आयुक्त गौरांग राठी के अनुसार फायर बिग्रेड के सहयोग से नगर निगम मुख्यालय, शहीद उद्यान, साजन तराहा, कैंट रेलवे, बस डिपो, लहरतारा, कैंसर अस्पताल, बौलिया, शिवदासपुर, तेलियाबाग पुलिस चौकी मार्गों पर संक्रामक विभाग द्वारा सघन सैनिटाइजेशन कराया जा रहा है।
विज्ञापन
सघन सैनिटाइजेशन कार्यक्रम के अंतर्गत फायर बिग्रेड की गाड़ी से तेलियाबाग मरी माई मंदिर, अंधरापुल, जेपी मेहता कॉलेज, कमिश्नर कंपाउंड, अर्दली बाजार, कचहरी तिराहा, चौका घाट संस्कृत विश्वविद्यालय तक सैनिटाइजेशन होगा। फायर ब्रिगेड की आठ टीमें लगाई गईं ।
विज्ञापन
जिसमें आठ ड्राइवर और 16 फायर कर्मियों को शामिल किया गया है। एक टीम में दो सुरक्षाकर्मियों संग एक ड्राइवर को लगाया गया है। इनके साथ दो नगर निगम कर्मी भी लगाए गए हैं। जो पूरे शहर में सैनिटाइजेशन का कार्य करेंगे।
इस अभियान में 400 लीटर की छमता वाले छह डीप माउंटेड वाटर मिड सिस्टम वाहन के साथ दो बाइक लगाई गई है। 400 लीटर छमता वाले इस वाहन में भरे गए पानी में सोडियम हाइपोक्लोराइड सॉल्युशन का प्रयोग किया जा रहा है।