फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Sanitation Mission : top ten in the race Kashi

स्वच्छता मिशन : टॉप टेन की रेस में काशी

Sun, 03 Jan 2016 01:57 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला वाराणसी
ब्यूरो/अमर उजाला वाराणसी Updated Sun, 03 Jan 2016 01:57 AM IST
विज्ञापन
Sanitation Mission : top ten in the race Kashi
शहर को स्मार्ट सिटी की 20 शहरों की सूची में शामिल कराने की मुहिम के बाद नगर निगम ने अब काशी को शीर्ष 10 स्वच्छ शहरों में शामिल कराने का लक्ष्य रखा है। निगम प्रशासन ने इसके लिए सफाई अभियान तेज कर दिया है।
विज्ञापन

शनिवार को नगर निगम कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में महापौर रामगोपाल मोहले ने बताया कि केंद्रीय शहरी विकास मंत्रालय की ओर से 75 बडे़ 53 छोटे शहरों की सफाई और स्वास्थ्य से जुड़े संसाधनों, सुविधाओं का सर्वे किया जाएगा। यह सर्वे केंद्रीय मंत्रालय की ओर से अधिकृत संस्था सर्वे क्वालिटी काउंसलिंग ऑफ इंडिया की ओर कराई जाएगी। इसके बाद इसकी रैंकिंग जारी होगी।
विज्ञापन



महापौर ने बताया कि तीन महीने पहले भी शहर का सर्वे हुआ था लेकिन निगम को कोई इसकी जानकारी ही नहीं थी और सफाई में काशी को 418 अंक मिले थे। इस पर बार प्रयास है कि बनारस को 10 स्वच्छ शहरों की सूची में शामिल कराया जाए। यह टीम वार्डवार नागरिकों से फीडबैक लेने के साथ ही संबंधित पार्षदों से स्वच्छता एवं समस्या का हाल जानेगी। इस दौरान एक डाटा सीट मुहैया कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



इसका परिणाम 25 जनवरी को आएगा। मेयर ने कहा कि शहर को अच्छी रैंकिंग मिले इसके लिए शहर में 20 जनवरी तक सफाई अभियान चलाया जा रहा है। राजस्व प्रभारी एवं तहसीलदार अविनाश कुमार ने कहा कि इस दौरान उपलब्ध सुविधाओं एवं समस्याओं संबंधी एक डाटा कलेक्शन भी भरवाया जाएगा।



नगर निगम ने शहर में बने स्थायी टॉयलेट की सूची ऑनलाइन कर दी है। शनिवार को महापौर रामगोपाल मोहले ने ‘टॉयलेट फाइंडर एप’ का उद्घाटन किया। इस पर सर्च करते ही शहर के विभिन्न इलाकों और जगहोें पर बने 179 टॉयलेट की जानकारी ऑनलाइन मिल जाएगी। इससे शहर में आने वाले बाहरी लोगों को सुविधा मिलेगी और उन्हें भटकना नहीं पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed