{"_id":"57a64dfb4f1c1b8f3a2b9e71","slug":"sanitary-inspectors-made-the-mortgage","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिवपुर में सफाई निरीक्षक को बनाया बंधक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिवपुर में सफाई निरीक्षक को बनाया बंधक
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
Updated Sun, 07 Aug 2016 02:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गंदगी और बदबू से गुस्साए शिवपुर क्षेत्र के संगमनगर कॉलोनी के नागरिकों का सब्र शनिवार को टूट गया। सुबह करीब साढ़े सात बजे जैसे ही सफाई निरीक्षक पहुंचे उन्हें बंधक बना लिया। आश्वासन देने पर लोगों ने उन्हें छोड़ा। शिवपुर क्षेत्र के संगमनगर कॉलोनी के कूड़ा घर से कई दिनों से कचरा नहीं उठाया जा रहा है। कूड़ा घर भरने के बाद बगल में खाली प्लाट पर कूड़ा गिराया जाने लगा। इससे दुर्गंध से लोगों का जीना मुहाल हो गया था। इसी बीच कूड़े में सफाईकर्मियों ने एक मरा कुत्ता भी रख दिया।
दुर्गंध लोगों के घरों तक पहुंचने लगी। शनिवार सुबह साढ़े सात बजे जैसे ही सफाई निरीक्षक रमेश कुमार पहुंचे, नागरिकों ने बंधक बना लिया। आश्वस्त किया कि दो दिन सफाई करा दी जाएगी, इसके बाद उन्हें मुक्त किया। वहां पर तत्काल चूने का छिड़काव कर दवा डाली गई, तब दुर्गंध से निजात मिली। नागरिकों ने चेतावनी दी कि दो दिन में कूड़े का उठान नहीं हुआ तो नगर निगम कार्यालय पर नगर आयुक्त का घेराव किया जाएगा। इस मौके पर नवीन सिंह, नरेंद्र सिंह, अशोक गुप्ता, विजय कुमार, रामबहादुर आदि लोग शामिल थे।