फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Sangh will take decision nyas trust president Ram mandir construction presence of CM Yogi varanasi

राम मंदिर निर्माण के लिए संघ से तय होगा न्यास अध्यक्ष का नाम, सीएम योगी की मौजूदगी में हुआ फैसला

Wed, 27 Nov 2019 12:19 AM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 27 Nov 2019 12:19 AM IST
विज्ञापन
Sangh will take decision nyas trust president Ram mandir construction presence of CM Yogi varanasi
सीएम योगी आदित्यनाथ (फाइल फोटो)। - फोटो : अमर उजाला

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के हक में सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ(आरएसएस) भव्य मंदिर निर्माण की रणनीति में जुट गया है। भव्य राम मंदिर निर्माण के लिए राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ और भाजपा की समन्वय बैठक में राम मंदिर के लिए गठित होने वाले न्यास के अध्यक्ष के चयन पर चर्चा की गई।

विज्ञापन


न्यास अध्यक्ष का नाम आरएसएस से तय करने पर सहमति बनी। इसके अलावा कारसेवा की तर्ज पर गांव-गांव अभियान चलाया जाएगा। इसमें सुप्रीम कोर्ट का फैसला आने के बाद पूरे देश में बनी शांति व्यवस्था पर जनता का धन्यवाद भी दिया जाएगा।
विज्ञापन


वाराणसी-बाबतपुर मार्ग स्थित संत अतुलानंद स्कूल कोईराजपुर में मंगलवार को राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सरकार्यवाह सुरेश भैयाजी जोशी और सह सरकार्यवाह डा. कृष्णगोपाल की अध्यक्षता में बैठक हुई। बैठक में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भाजपा की ओर से प्रतिनिधित्व किया और राम मंदिर निर्माण में आरएसएस के अभियान पर चर्चा की।

विज्ञापन
विज्ञापन

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण ट्रस्ट के अध्यक्ष पर कई नामों पर चर्चा की गई। संघ ने इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी सुझाव मांगा। राम नवमी से राम मंदिर निर्माण की उम्मीद जताई गई और कारसेवा की तर्ज पर देशभर के हिन्दू समाज से सहयोग की रणनीति बनाई गई। इस दौरान आरएसएस के प्रांत प्रचारक रमेश, क्षेत्रीय प्रचारक अनिल, भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल, क्षेत्रीय संगठन मंत्री रत्नाकर सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

राम मंदिर निर्माण पर गांव-गांव मनेगा जश्न
आरएसएस की बैठक में सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के बाद पूरे देश में शांति का माहौल बनाए रखने के लिए गांव-गांव जश्न मनाने का निर्णय लिया गया। इसमें गांवों से राम मंदिर पर चर्चा कर फीडबैक और संघ की ओर से धन्यवाद भी दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed