फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Sampurnanand University Admissions open for 10 courses including courses on astrology and horoscope analysis

SSVV: संपूर्णानंद में ज्योतिष-कुंडली विज्ञान सहित 10 कोर्स में दाखिला शुरू, 10 अक्तूबर से पहले निपटा लें काम

Thu, 25 Sep 2025 05:55 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी। Published by: प्रगति चंद Updated Thu, 25 Sep 2025 05:55 PM IST
सार

 संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में ज्योतिष-कुंडली विज्ञान सहित 10 कोर्स में दाखिला शुरू हो गया है। सभी 10 विषयों की ऑनलाइन पढ़ाई होगी।

विज्ञापन
Sampurnanand University Admissions open for 10 courses including courses on astrology and horoscope analysis
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के ऑनलाइन संस्कृत प्रशिक्षण केंद्र में चलने वाले त्रैमासिक कोर्स में बुधवार से आवेदन शुरू हो गया है। अंतिम तिथि 10 अक्तूबर तय की गई है। वहीं 1000 रुपये इन कोर्स की फीस होगी। 

विज्ञापन


आवेदन से लेकर फीस जमा करने और कक्षा करने से लेकर परीक्षा देने की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन ssvvostc.ac.in/ पर ही होगी। अलग-अलग विषयों में ज्योतिष एवं कुंडली विज्ञान, कर्मकांड, वस्तु विज्ञान, भाषा विज्ञान (संस्कृत संभाषण), योग और पालि समेत 10 विषयों की ऑनलाइन पढ़ाई होगी। कक्षाओं का समय शाम 6 बजे से रात 10 बजे तक होगा। सभी कक्षाएं लाइव मोड में ही होंगी जो कि ssvvonline पर प्रसारित होंगी।
विज्ञापन


अब तक 4000 लोगों ने ली उपाधियां
केंद्र के निदेशक प्रो. रमेश प्रसाद ने बताया कि शासन के उच्च शिक्षा विभाग द्वारा 2023-24 में शुरू हुए इस केंद्र से अब तक देश-विदेश से चार हजार से ज्यादा अभ्यर्थियों ने उपाधियां ले ली हैं। देश के विशिष्ट आचार्यों के व्याख्यान और कक्षाएं ऑनलाइन माध्यम गूगल मीट और वीडियो से आवेदकों तक पहुंचाई जाती है। इस केंद्र की ओर से तीन, छह माह के सर्टिफिकेट और एक साल के डिप्लोमा पाठ्यक्रम में दाखिले दिए जाते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed