फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   sampurnanand sanskrit university will vote tomorrow

संस्कृत विश्वविद्यालय में कल होगा मतदान

Wed, 14 Dec 2016 07:14 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, वाराणसी
टीम डिजिटल / अमर उजाला, वाराणसी Updated Wed, 14 Dec 2016 07:14 PM IST
विज्ञापन
sampurnanand sanskrit university will vote tomorrow
sampurnanand university - फोटो : अमर उजाला
संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय छात्रसंघ में 16 दिसंबर को होने वाले मतदान के लिए छात्रसंगठनों ने ताकत लगा दी है। इस बार विद्यार्थी परिषद और एनएसयूआई के पैनल में आमने-सामने की लड़ाई है, ऐसे में दोनों संगठनों के पदाधिकारी दो-तीन दिन से विश्वविद्यालय परिसर में जमे हैं। उधर गुरुवार शाम से चुनाव प्रचार बंद हो जाएगा।
विज्ञापन

 विश्वविद्यालय में अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महामंत्री और पुस्तकालय मंत्री पदों पर 10 प्रत्याशी मैदान में रह गए हैं। अध्यक्ष और महामंत्री पर सीधा मुकाबला जबकि उपाध्यक्ष और पुस्तकालय मंत्री पद के लिए तीन-तीन प्रत्याशी मैदान में हैं।
विज्ञापन


अब जबकि केवल एक ही दिन शेष रह गया है, ऐसे में प्रत्याशियों के साथ ही विद्यार्थी परिषद और एनएसयूआई जनपदीय, राष्ट्रीय स्तर के पदाधिकारी पूरा जोर लगा दिए हैं। अपने-अपने पैनल के प्रत्याशियों के साथ ये नेता विभागों, संकायों में जाकर वोट की अपील कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


चुनाव अधिकारी प्रो. हेतराम कछवाह ने बताया कि 16 दिसंबर को सुबह नौ से दो बजे तक मतदान कराया जाएगा, जिसकी तैयारियां अंतिम चरण में हैं। बताया कि चुनाव कार्यालय (परीक्षा भवन) पर कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान के बाद उसी दिन मतगणना का परिणाम घोषित किया जाएगा।


उधर चीफ प्रॉक्टर प्रो.शीतला प्रसाद उपाध्याय ने परिसर में बैनर-पोस्टर लगाने वाले चार छात्रनेताओं की सूची चुनाव अधिकारी को दी है। इसमें उन्होंने चुनाव नियमों का पॉलन न करने पर छात्रनेताओं पर कार्रवाई की बात कही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed