फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Sampurnanand Sanskrit University Vice Chancellor Honorary Colonel Commandant Award Ministry of Defense

संपूर्णानंद संस्कृत विवि के कुलपति को मानद कर्नल की उपाधि, रक्षा मंत्रालय ने की घोषणा 

Fri, 29 Jan 2021 09:07 PM IST
स्‍वाधीन तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Fri, 29 Jan 2021 09:07 PM IST
विज्ञापन
Sampurnanand Sanskrit University Vice Chancellor Honorary Colonel Commandant Award Ministry of Defense
प्रो. राजाराम शुक्ला

वाराणसी के संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राजाराम शुक्ला को राष्ट्रीय कैडेट कोर ने आनरेरी कर्नल कमांडेंट के अलंकरण से सम्मानित करने की घोषणा की है। रक्षा मंत्रालय की ओर से इसका नोटिफिकेशन जारी हो चुका है। प्रो. शुक्ला मानद कर्नल की उपाधि पाने वाले विश्वविद्यालय के पांचवें कुलपति होंगे। उपाधि की घोषणा के बाद विश्वविद्यालय के शिक्षक व कर्मचारियों ने कुलपति को बधाई दी है।

विज्ञापन


विश्वविद्यालय की एनसीसी अधिकारी डॉ. विद्या चंद्रा ने बताया कि राष्ट्रपति भवन से 16 जनवरी को नोटिफिकेशन जारी कर दिया था। शुक्रवार को विश्वविद्यालय को इसकी प्रतिलिपि भी मिल गई। बताया कि कुलपति को आनरेरी कर्नल कमांडेंट के अलंकरण देने के लिए स्थानीय सैन्य अधिकारी कोई तिथि जल्द तय करेंगे। कुलपति प्रो. शुक्ल से पहले संस्कृत विश्वविद्यालय में चार कुलपतियों को आनरेरी कर्नल कमांडेंट के अलंकरण से सम्मानित किया जा चुका है। पूर्व कुलपतियों में प्रो. वी. बेंकटाचलम, प्रो.राजेंद्र मिश्र, प्रो. अशोक कुमार कालिया व प्रो. यदुनाथ दुबे को आनरेरी कर्नल कमांडेंट का अलंकरण मिल चुका है। ऐसे में प्रो. शुक्ल विश्वविद्यालय के पांचवें कुलपति है जिन्हें आनरेरी कर्नल कमांडेंट का अलंकरण मिलने जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed