{"_id":"613a2694fcc8552e9f40fccc","slug":"sampurnanand-sanskrit-university-last-date-of-application-extended-for-admission-in-shastri-and-acharya-a-courses-know-in-detail","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय: शास्त्री और आचार्य में दाखिले के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, जानिए विस्तार से","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय: शास्त्री और आचार्य में दाखिले के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी, जानिए विस्तार से
Thu, 09 Sep 2021 08:51 PM IST
उत्पल कांत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: उत्पल कांत
Updated Thu, 09 Sep 2021 08:51 PM IST
सार
वाराणसी स्थित संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में शास्त्री, आचार्य और प्रमाणपत्रीय पाठ्यक्रम में प्रवेश प्रक्रिया अक्तूबर के प्रथम सप्ताह में पूर्ण कर ली जाएगी।
विज्ञापन
संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय
- फोटो : फाइल फोटो
विस्तार
वाराणसी स्थित संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में शास्त्री व आचार्य में प्रवेश के लिए आवेदन की तिथि को बढ़ा दिया गया है। दाखिले के इच्छुक छात्र अब 24 सितंबर तक आवेदन कर सकेंगे। छात्रों का दाखिला मेरिट के आधार पर लिया जाएगा।
विज्ञापन
शास्त्री, आचार्य और प्रमाणपत्रीय पाठ्यक्रम में प्रवेश प्रक्रिया अक्तूबर के प्रथम सप्ताह में पूर्ण कर ली जाएगी। छात्र कल्याण संकायाध्यक्ष प्रो. हरिशंकर पांडेय ने बताया कि अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन भरने से पहले दिशा-निर्देशों को अच्छे से पढ़ लें और उसके अनुसार ही आवेदन करें।
विज्ञापन
शास्त्री और आचार्य में दाखिले के इच्छुक अभ्यर्थी 22 सितंबर तक ई चालान निकाल सकते हैं। इंडियन बैंक की किसी भी शाखा में अभ्यर्थी 23 सितंबर तक पंजीकरण शुल्क जमा कर सकते हैं। शास्त्री प्रथम, आचार्य प्रथम तथा संस्कृत प्रमाणपत्रीय प्रथम खंड की मेरिट सूची का प्रकाशन 29 सितंबर को किया जाएगा। प्रथम सेमेस्टर की काउंसिलिंग प्रक्रिया 30 सितंबर से चार अक्तूबर तक चलेगी।बता दें कि संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में शास्त्री (स्नातक)की कक्षाएं शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन
जानिए शुल्क के बारे में
- शास्त्री तथा आचार्य प्रथम सेमेस्टर में पंजीकरण के लिए शुल्क 200 रुपये तथा बैंक चार्ज 15 रुपये निर्धारित है।
- शास्त्री द्वितीय/शास्त्री तृतीय, संस्कृत प्रमाणपत्रीय द्वितीय/तृतीय कक्षाओं का संपूर्ण शुल्क 1000 तथा बैंक चार्ज 15 रुपये है।
- आचार्य तृतीय सेमेस्टर (सत्र 2020-22) के लिए शुल्क 1200 तथा बैंक चार्ज 15 रुपये है।
काशी विद्यापीठः एमम्यूज, बीम्यूज की प्रायोगिक परीक्षा 11 व 13 को
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में बीम्यूज एवं एमम्यूज पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए प्रायोगिक परीक्षा की तिथियां घोषित कर दी गई हैं। एमम्यूज की प्रायोगिक परीक्षा 11 सितंबर को सुबह 10 बजे से मंच कला विभाग में होगी। बीम्यूज की प्रवेश परीक्षा 13 सितंबर को 10 बजे से मंच कला संकाय विभाग में ही होगी। यह जानकारी जनसंपर्क अधिकारी डॉ. नवरत्न सिंह ने दी।