{"_id":"6864b440597dac3582077253","slug":"sampurnanand-sanskrit-university-got-b-plus-plus-grade-in-varanasi-2025-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपलब्धि: संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय को मिला बी प्लस प्लस ग्रेड, राज्यपाल ने पूरी टीम को दी बधाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपलब्धि: संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय को मिला बी प्लस प्लस ग्रेड, राज्यपाल ने पूरी टीम को दी बधाई
Wed, 02 Jul 2025 09:53 AM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Wed, 02 Jul 2025 09:53 AM IST
सार
Varanasi News: संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय को बी प्लस प्लस ग्रेड मिलने पर कुलाधिपति और राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने पूरी टीम को बधाई दी है।
विज्ञापन
संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्त्यायन परिषद (नैक) ने संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय को बी प्लस प्लस ग्रेड दिया है। नैक की टीम ने पिछले महीने ही विश्वविद्यालय का दौरा किया था। ग्रेड मिलने पर कुलाधिपति और राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने खुशी जताई। साथ ही पूरी टीम को बधाई दी है। हालांकि कुलपति प्रो विहारीलाल शर्मा ने ग्रेड मिलने की जानकारी से इन्कार किया है।
विज्ञापन
दूसरी तरफ डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्राविधिक विश्वविद्यालय लखनऊ, वांदा कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय बांदा, प्रो. राजेन्द्र सिंह (रज्जू भय्या) विश्वविद्यालय प्रयागराज को ग्रेड मिलने पर भी बधाई दी है।
विज्ञापन
राज्यपाल ने कहा कि भविष्य में भी विश्वविद्यालय इसी प्रकार अकादमिक उत्कृष्टता, शोध, नवाचार व समावेशी शिक्षा के क्षेत्र में अपना योगदान देते रहेंगे। राज्यपाल ने कहा की यह उपलब्धि प्रदेश के सभी उच्च शिक्षा संस्थानों के लिए प्रेरणा है, जो शैक्षिक उत्कृष्टता की दिशा में निरंतर कार्यरत है।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें; UP: बहनोई से विवाद... अब युवक ने खत्म किया परिवार, मां और बच्चों को इसलिए मारी गोली, खुद भी दी जान; पूरी कहानी