फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Sampurnanand Sanskrit University Examinations start from 16 June at 357 centers

Varanasi: संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय की परीक्षाएं 16 से 29 जून तक , देश भर में बनाए गए 357 केंद्र

Mon, 12 Jun 2023 06:37 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 12 Jun 2023 06:37 PM IST
सार

वाराणसी स्थित संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय की शास्त्री और आचार्य की परीक्षाएं विश्वविद्यालय सहित संबद्ध महाविद्यालयों में 16 जून से शुरू होंगी।  देश भर के 583 संस्कृत महाविद्यालयों के लिए 357 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

विज्ञापन
Sampurnanand Sanskrit University Examinations start from 16 June at 357 centers
संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय (एसएसयू) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी स्थित संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय की शास्त्री और आचार्य की परीक्षाएं विश्वविद्यालय सहित संबद्ध महाविद्यालयों में 16 जून से शुरू होंगी। 29 जून तक होने वाली परीक्षाओं के लिए देश भर के 583 संस्कृत महाविद्यालयों के लिए 357 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।

विज्ञापन


विश्वविद्यालय में सोमवार से देश भर के संबद्ध महाविद्यालयों को वार्षिक परीक्षाओं के लिए उत्तर पुस्तिका और परीक्षा सामग्री दी गई। केंद्राध्यक्ष परीक्षा भवन से कंधों, रिक्शे और हाथ में सामग्री लेकर रवाना हुए। शास्त्री, आचार्य और मध्यमा की परीक्षाओं के लिए परीक्षा विस्तार भवन से वितरण शुरू हुआ।
विज्ञापन


संबद्ध महाविद्यालय के केंद्राध्यक्ष व प्राचार्य सुबह से ही जुटने लगे थे। परीक्षा भवन खुलते ही सभी ने कतारबद्ध होकर उत्तर पुस्तिका, प्रवेश पत्र और परीक्षा सामग्री के साथ ही सामग्री का थैला एकत्र करना शुरू कर दिया। वजन ज्यादा होने के कारण कोई अपने कंधे पर रखकर तो कोई हाथ में लटकाकर तो कोई रिक्शे पर लादकर इसे ले जा रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, सिक्किम, दिल्ली, पश्चिम बंगाल, जम्मू कश्मीर, बिहार, बुलंदशहर, बदायूं, बरेली, बागपत, मुरादाबाद, सहारनपुर, मैनपुरी, कुशीनगर, संतकबीरनगर, फैजाबाद , अयोध्या सिद्धार्थनगर, झांसी, बांदा, जालौन, हरदोई, हमीरपुर के 95 संस्कृत महाविद्यालयों में से 86 ने गोपनीय दस्तावेज प्राप्त किए।

परीक्षा नियंत्रक प्रो. सुधाकर मिश्र ने बताया कि 583 संस्कृत महाविद्यालयों के 357 केंद्रों पर एक साथ परीक्षा होगी। 16 जून से शुरू होने जा रही परीक्षाओं के लिए गोपनीय सामग्री का वितरण किया जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed