फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Sampurnanand Sanskrit University annual examinations will be held from July 29

वाराणसी: संपूर्णानंद संस्कृत विवि की वार्षिक परीक्षाओं की तारीख हुई तय, प्रश्न उत्तर की अवधि में भी हुआ बदलाव

Tue, 15 Jun 2021 05:59 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Tue, 15 Jun 2021 05:59 PM IST
सार

संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय की वार्षिक परीक्षाएं 29 जुलाई से शुरू हो जाएंगी। शास्त्री द्वितीय, तृतीय और आचार्य चतुर्थ सेमेस्टर के विद्यार्थियों की पराक्षाएं होंगी। परीक्षा समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया है।

विज्ञापन
Sampurnanand Sanskrit University annual examinations will be held from July 29
संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी के संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय की वार्षिक परीक्षाएं 29 जुलाई से आरंभ हो जाएंगी। विश्वविद्यालय और उससे संबद्ध कॉलेजों के शास्त्री द्वितीय, तृतीय और आचार्य चतुर्थ सेमेस्टर के विद्यार्थियों की परीक्षाएं कराई जाएंगी। इसके अलावा बाकी छात्रों को प्रमोट किया जाएगा। वहीं प्रदेश से बाहर के संस्कृत विद्यालयों के प्रथमा, पूर्व मध्यमा और उत्तर मध्यमा के छात्रों को आंतरिक मूल्यांकन के आधार पर प्रमोट किया जाएगा।

विज्ञापन


मंगलवार को कुलपति प्रोफेसर हरेराम त्रिपाठी की अध्यक्षता में परीक्षा समिति की बैठक में यह निर्णय लिया गया। परीक्षा नियंत्रक विशेश्वर प्रसाद ने बताया कि कोरोना काल को देखते हुए शासन के निर्देशानुसार प्रश्न पत्रों का स्वरूप भी छोटा किया जाएगा और प्रश्न उत्तर की अवधि भी केवल डेढ़ घंटे की रहेगी। उन्होंने बताया कि प्रश्नपत्रों की संख्या में कोई कमी नहीं की जाएगी।
विज्ञापन


29 जुलाई से परीक्षाएं शुरू होने के परीक्षा समिति के फैसले के बाद अब प्रश्न पत्रों को तैयार करने सहित अन्य तैयारियां शुरू करा दी गई हैं। प्रोफेशनल कोर्स की परीक्षाओं के संदर्भ में अभी कोई निर्णय नहीं लिया गया है। जल्द ही उनकी भी घोषणा की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed