फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Sampurnanand sanskrit university annual exam start from 20 may

संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय की वार्षिक परीक्षाएं 20 मई से, देखें समय सारिणी

Thu, 26 Apr 2018 07:47 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Updated Thu, 26 Apr 2018 07:47 PM IST
विज्ञापन
Sampurnanand sanskrit university annual exam start from 20 may
संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला
संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय की वार्षिक परीक्षाएं 20 मई से शुरू रही हैं। गुरुवार को परीक्षा समिति की संस्तुति के बाद परीक्षा नियंत्रक ने परीक्षाओं की तिथि घोषित कर दी। विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी शशींद्र मिश्र ने बताया कि 20 से 31 मई तक परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन


शास्त्री और आचार्य की वार्षिक परीक्षाएं विश्वविद्यालय और महाविद्यालय में दो पालियों में आयोजित की गई हैं। प्रदेश के बाहर की माध्यमिक स्तर पूर्व मध्यमा और उत्तर मध्यमा की परीक्षा भी 20 से 31 मई तक होगी।
विज्ञापन


परीक्षा नियंत्रक प्रो. राजनाथ ने बताया कि पूरे देश में 422 परीक्षा केंद्र बनाए जा रहे हैं। इसमें उत्तर प्रदेश में 376 और 46 दूसरे राज्यों में केंद्र होंगे। अभी तक दो सौ महाविद्यालयों ने परीक्षा केंद्र बनाने के लिए अपनी सहमति दे दी है। इसके अलावा इंटर कॉलेजों को भी परीक्षा केंद्र बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके लिए जिलाधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक और एसपी को पत्र लिखा गया है। परीक्षा को शुचितापूर्ण संपन्न कराने के लिए उड़ाका दल का गठन किया जा रहा है। प्रदेश सरकार की मंशा के अनुसार नकलविहीन शुचितापूर्ण परीक्षा कराने के लिए विश्वविद्यालय की ओर से तैयारी की जा रही है।

शास्त्री प्रथम वर्ष में 16405, द्वितीय वर्ष में 15909, तृतीय वर्ष में15682, आचार्य प्रथम वर्ष में 8453, द्वितीय वर्ष में 8423 और मध्यमा में चार हजार छात्र हैं।
 

ये रही समय सारिणी

Sampurnanand sanskrit university annual exam start from 20 may
संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला
20 मई गृह विज्ञान की प्रायोगिक परीक्षा
21 मई शास्त्री प्रथम प्रश्न पत्र, आचार्य प्रथम वर्ष प्रथम प्रश्नपत्र
22 मई शास्त्री द्वितीय प्रश्नपत्र, आचार्य द्वितीय वर्ष प्रथम प्रश्नपत्र
23 मई शास्त्री तृतीय प्रश्नपत्र, आचार्य प्रथम वर्ष द्वितीय प्रश्नपत्र
24 मई शास्त्री चतुर्थ प्रश्नपत्र, आचार्य द्वितीय वर्ष द्वितीय प्रश्नपत्र
25 मई शास्त्री पंचम प्रश्नपत्र, आचार्य प्रथम वर्ष तृतीय प्रश्नपत्र
26 मई शास्त्री षष्ठ प्रश्नपत्र, आचार्य द्वितीय वर्ष तृतीय प्रश्नपत्र
28 मई शास्त्री सप्तम प्रश्नपत्र, शास्त्री तृतीय वर्ष अंग्रेजी, आचार्य प्रथम वर्ष चतुर्थ प्रश्नपत्र
29 मई शास्त्री अष्टम प्रश्नपत्र, आचार्य द्वितीय वर्ष चतुर्थ प्रश्नपत्र
30 मई शास्त्री अंग्रेजी प्रश्नपत्र,
31 मई शास्त्री प्रथम वर्ष पर्यावरण अध्ययन, आचार्य द्वितीय वर्ष पंचम प्रश्नपत्र मौखिक


प्रश्नपत्रों के वितरण के लिए बने चार काउंटर
संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय की वार्षिक परीक्षाओं के प्रश्नपत्रों के वितरण के लिए चार काउंटर बनाए गए हैं। इसमें कृष्ण कुमार तिवारी, त्रिभुवन मिश्र, सुनील कुमार चौधरी और अमरनाथ पाल को प्रभारी बनाया गया है। काउंटर पर 16 मई से 18 मई तक थैलों का वितरण किया जाएगा। यह जानकारी परीक्षा नियंत्रक प्रो. राजनाथ ने दी।


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed