फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Sampurnanand Sanskrit University Admissions begin in Astrology Rituals and Vastu Shastra,

संस्कृत विश्वविद्यालय: ज्योतिष, कर्मकांड और वास्तु शास्त्र में दाखिले शुरू, जानिए आवेदन की अंतिम तिथि

Sat, 05 Aug 2023 10:56 PM IST
उत्पल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: उत्पल कांत Updated Sat, 05 Aug 2023 10:56 PM IST
सार

,वाराणसी स्थित संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के बीवोक पाठ्यक्रम में दाखिले के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। कुलपति प्रो. आनंद कुमार त्यागी ने बताया कि बीवोक सभी के लिए रोजगार युक्त है।

विज्ञापन
Sampurnanand Sanskrit University Admissions begin in Astrology  Rituals and Vastu Shastra,
संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी स्थित संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के बी.वॉक पाठ्यक्रम में दाखिले के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू हो गई है। अभ्यर्थी ज्योतिष एवं कर्मकांड और वास्तु शास्त्र एवं आंतरिक सज्जा के लिए आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थी दाखिले के लिए 20 अगस्त तक आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन


कुलपति प्रो. आनंद कुमार त्यागी ने बताया कि बी.वॉक सभी के लिए रोजगार युक्त है। विद्यार्थियों को इससे सामाजिक और आर्थिक लाभ भी मिलेगा। दीनदयाल उपाध्याय कौशल केंद्र की निदेशक प्रो. विधु द्विवेदी ने बताया कि केंद्र के अंतर्गत बी.वॉक में प्रवेश प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन


प्रवेश की अंतिम तिथि 20 अगस्त है। सभी पाठ्यक्रमों में सीट निर्धारित है, शीघ्र अपना नामांकन करवाकर प्रवेश ले सकते हैं। प्रो. द्विवेदी ने बताया कि पाठ्यक्रमों में आवेदन के लिए पांच सौ रुपये का फॉर्म और आठ हजार का शुल्क है। एमवॉक में भी प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

काशी विद्यापीठ में एंटी रैगिंग कमेटी का पुनर्गठन

महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में एंटी रैगिंग कमेटी का पुनर्गठन किया गया है। कुलपति प्रो. एके त्यागी के आदेश पर प्रो. संजय, प्रो. सुशील कुमार गौतम, प्रो. बृजभूषण ओझा, प्रमोद मौर्य व रीतिमा वर्मा को सदस्य बनाया गया है। प्रो. केके सिंह को संयोजक बनाया गया है।
कक्षाओं के संचालन के लिए मॉनिटरिंग सेल गठित
महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ में कक्षाओं के नियमित संचालन की निगरानी के लिए मॉनिटरिंग सेल का गठन किया गया है। इसमें प्रो. केएस जायसवाल, उपकुलसचिव हरीशचंद, डॉ. संदीप गिरी, डॉ. अनीता, डॉ. सुरेंद्र प्रताप सिंह को शामिल किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed