फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   sampurnanand

11 सालों से नहीं बनी है संपूर्णानंद की बैलेंस शीट

Wed, 16 Sep 2020 02:09 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Sep 2020 02:09 AM IST
विज्ञापन
sampurnanand
वाराणसी। संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में पिछले 11 सालों से कैशबुक यानी बैलेंस शीट ही नहीं तैयार हुई है। कैशबुक लंबित होने से विश्वविद्यालय में करोड़ों का लेखा-जोखा नदारद है। ऑडिट विभाग इस पर कई बार आपत्ति जता चुका है। अब जब शासन ने सख्ती दिखाई है तो कैशबुक अपडेट करने के लिए कंपनियों का चयन करने की बात कही जा रही है।
विज्ञापन

11 वर्षों से कैशबुक अपडेट न होने और वित्तीय अनियमितता की आशंका पर शासन-प्रशासन ने भी संज्ञान लिया है और विश्वविद्यालय प्रशासन से जवाब तलब किया गया है। जिला मजिस्ट्रेट को दिए गए जवाब में कुल सचिव राजबहादुर ने लिखा है कि विश्वविद्यालय की कैशबुक 2008-09 तक बनाई गई। इसके बाद चार्टर्ड एकाउंटेंट का चयन नहीं होने के कारण कैशबुक नहीं बनाई जा सकी है। वर्तमान में यूपीडेस्को के जरिए कैशबुुक बनाने के लिए प्रेजेंटेशन हो चुका है। अन्य एजेंसियों से भी जल्द ही प्रेजेंटेशन कराया जाएगा और लंबित अवधियों की कैशबुक तैयार करा ली जाएगी। कुल सचिव ने अपने पत्र में लिखा है कि विश्वविद्यालय में किसी भी प्रकार का अनियमित भुगतान नहीं किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed