{"_id":"68e1348d6c55ca5d6f080157","slug":"sampoorna-samadhan-diwas-in-varanasi-262-cases-came-up-at-three-tehsils-2025-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"संपूर्ण समाधान दिवस: चौथी बार की शिकायत, इस बार भी मायूसी; वाराणसी की तीनों तहसीलों पर आए 262 मामले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संपूर्ण समाधान दिवस: चौथी बार की शिकायत, इस बार भी मायूसी; वाराणसी की तीनों तहसीलों पर आए 262 मामले
Sun, 05 Oct 2025 01:43 AM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी।
Published by: प्रगति चंद
Updated Sun, 05 Oct 2025 01:43 AM IST
सार
Varanasi News: वाराणसी जिले की तीनों तहसीलों पर संपूर्ण समाधान दिवस पर 262 मामले आए। इनमें 16 का समाधान हुआ। वहीं एक शिकायतकर्ता चौथी बार की शिकायत लेकर पहुंचा।
विज्ञापन
समाधान दिवस पर शिकायत लेकर पहुंचे लोग
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
वाराणसी जिले की तीनों तहसीलों पर शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। इसमें कुल 262 शिकायतें आईं। इसमें से महज 16 का ही समाधान हो पाया। सदर तहसील में समाधान दिवस पर कुल 104 शिकायतें आईं, जिसमें से सिर्फ एक का समाधान हो पाया। शिकायत लेकर आए चंद्रदेव यादव ने बताया कि जमीन का विवाद सुलझ नहीं पा रहा है। आज चौथी बार आया हूं। मेरी जमीन में वर्ष 2024 में आरएएफ विभाग की ओर से 50 कड़ी बढ़कर पत्थर लगाया गया। इस बार प्रार्थना पत्र लेकर रख लिया गया।
विज्ञापन
दूसरा मामला रास्ते के विवाद को लेकर दूसरी बार चक्कर काट रही ग्राम परानापुर थाना चौबेपुर निवासिनी रेनू देवी का था। रेनू ने बताया कि उनके पड़ोसी जगदीश यादव व उनके लड़के सोनू और मोनू यादव ने रास्ते पर कब्जा कर रखा है। पांच बार हमने थाना दिवस पर भी शिकायत की लेकिन कार्रवाई नहीं हो सकी।
विज्ञापन
राजातालाब तहसील में कुल 97 मामले आए। इसमें से 12 मामलों का मौके पर समाधान किया गया। ठठरा के रमेश कुमार ने भूमि संबंधी मामलों को लेकर शिकायत पत्र दिया जबकि गौर के मनोज कुमार श्रीवास्तव ने पड़ोसी के द्वारा सड़क पर बाउंड्री वॉल खींचने और रास्ता अवरुद्ध किए जाने को लेकर शिकायत की। उपजिलाधिकारी शांतनु कुमार सिंह सिनसिनवार ने समस्याओं के समाधान की बात कही।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें; Durga Visarjan 2025: काशी में गाजे- बाजे के साथ प्रतिमा विसर्जन, कड़ी सुरक्षा के बीच निभाई सिंदूर खेला की रस्म
पिंडरा तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस पर 61 मामले आए। इसमें 3 मामलों का निस्तारण हो पाया। बरवा के ग्राम प्रधान ऋषिनारायन पटेल ने आरोप लगाया कि एलएनटी के द्वारा जल जीवन मिशन के तहत ग्राम सभा बरवा में पाइप डालने के लिए खोदाई कर छोड़ दिया गया। आए दिन लोग गिरकर घायल हो रहे हैं। जिसपर एसडीएम ने एक्सईएन जलजीवन मिशन को जांच कर अधूरे कार्य को पूरा कराने के निर्देश दिए।