फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Sampoorn Samadhan Divas in Varanasi Redressal of grievances

साहब! कोटेदार करता है ‘गंदी बात’

Wed, 07 Oct 2020 12:22 AM IST
स्‍वाधीन तिवारी अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी
अमर उजाला नेटवर्क, वाराणसी Published by: स्‍वाधीन तिवारी Updated Wed, 07 Oct 2020 12:22 AM IST
विज्ञापन
Sampoorn Samadhan Divas in Varanasi Redressal of grievances
सदर तहसील में संपूर्ण समाधान दिवस पर बिजली कर्मचारियों की हड़ताल का असर दिखाई दिया, जिलाधिकारी व एसएसपी की गैर मौजूदगी में अन्य अधिकारियों ने लोगों की समस्याएं सुनी। - फोटो : अमर उजाला।

वाराणसी के राजातालाब तहसील पर मंगलवार को आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में 265 शिकायतें आईं। भीमचंडी गोविंदपुर की महिलाओं ने घटतौली के साथ महिला उपभोक्ताओं से गंदी बात करने का कोटेदार पर आरोप लगाते हुए शिकायत की। इन लोगों ने साक्ष्य के रूप में फोटो भी प्रस्तुत किया। वहीं मेहंदीगंज के सेचू लाल ने कोटेदार द्वारा हर महीने में 5 किलो राशन कम दिए जाने की शिकायत की।

विज्ञापन


 मटुका के लाल बहादुर ने गांव में चक मार्ग, नाली की पैमाइश बिना किए ही झूठी रिपोर्ट हल्का लेखपाल द्वारा लगाए जाने की बात उठाई। भवानीपुर के राजनाथ ने बताया कि उन्होंने गांव में अवैध कब्जे और अतिक्रमण की छठी बार शिकायत की लेकिन कार्रवाई नहीं हुई।
विज्ञापन



मिल्कीपुर के जवाहिर और तारा देवी ने आरोप लगाया कि मुसहर बस्ती के लिए छोड़े गए सुरक्षित किए गए भूमि पर कब्जा किया जा रहा है। मेहंदीगंज के राधे विश्वकर्मा बिंदु पटेल, सुरेंद्र प्रताप ने मेहंदी गंज गांव में सरकारी पोखरी व गड्ढे पर अतिक्रमण की शिकायत की। इस दौरान एडीएम प्रशासन रणविजय सिंह, उप जिलाधिकारी राजातालाब सहित कई के अन्य अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

एकमात्र अधिकारी तहसीलदार ने सुनीं समस्याएं

पिंडरा तहसील सभागार में आयोजित तहसील दिवस पर विद्युत कर्मचारियों के हड़ताल का असर दिखा। यहां बिना अधिकारियों की उपस्थिति में फरियादियों की समस्या सुनी गई। एकमात्र अधिकारी तहसीलदार रामनाथ ने अकेले 83 प्रार्थना पत्रों की सुनवाई करते हुए 8 शिकायतों का निस्तारण किया। लखमीपुर के अखिलेश पटेल के नेतृत्व में पहुंचे ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान पर सार्वजनिक निर्माण कार्यों में गड़बड़ी की शिकायत की। वही पूर्व में किये गए शिकायत की जांच भी न होने का आरोप लगाया। जिस पर उन्होंने बीडीओ बड़ागांव को जांच के लिए निर्देशित किया।

जगदीशपुर के अवधेश माली के नेतृत्व में पहुंचे माली समाज के लोगों ने माली समाज के जीवन यापन के लिए आरक्षित आराजी नम्बर 1368 के  फुलवारी को कब्जा कर मकान बना लेने की शिकायत की। जिसे राजस्व निरीक्षक को जांच के लिए दिया गया। वही भोपापुर के ग्राम प्रधान मनीष द्वारा खेलकूद के मैदान पर कब्जे की शिकायत की। पिण्डराई (सिधुरिया) के ग्रामीणों ने सार्वजनिक नाला को ब्लॉक कर देने से बारिश का पानी न जा पाने से धान की फसल डूब जाने की शिकायत की। जिसपर सिंचाई विभाग को जांचकर कार्रवाई की। वहीं सदर तहसील में भी संपूर्ण समाधान दिवस पर बिजली कर्मचारियों की हड़ताल का असर दिखाई दिया, जिलाधिकारी व एसएसपी की गैर मौजूदगी में अन्य अधिकारियों ने लोगों की समस्याएं सुनी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed