{"_id":"5e804d288ebc3e6ff06bc330","slug":"sample-take-isolate-suspect-of-coronavirus-in-mau","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मऊ: आइसोलेट किया गया कोरोना वायरस का संदिग्ध, आज भेजा जाएगा सैंपल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मऊ: आइसोलेट किया गया कोरोना वायरस का संदिग्ध, आज भेजा जाएगा सैंपल
Sun, 29 Mar 2020 12:54 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sun, 29 Mar 2020 12:54 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में एक कोरोना वायरस के संदिग्ध युवक को आइसोलेट किया गया है। आज इस युवक का सैंपल जांच के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन
मऊ जिले के कोपागंज ब्लॉक के इंदारा निवासी 27 वर्षीय युवक को बुखार और सांस लेने में परेशानी होने पर परिवार के लोगों ने उसे शानिवार की देर रात जिला अस्पताल में भर्ती कराया। युवक को आइसोलेट कर उसके खून का सैंपल लेकर जांच को भेजा गया।
विज्ञापन
इस युवक को दो दिन पहले भी अस्पताल लाया गया था, लेकिन मेडिकल टीम द्वारा सामान्य फ्लू की समस्या होने पर इसका उपचार कर घर पर ही आइससोलेट कर दिया गया था। लेकिन शनिवार को हालात गंभीर होने की सूचना पर एंबुलेंस द्वारा उसे भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
Trending Videos
जिला में यह दूसरा संदिग्ध मरीज होगा, जिसका कोरोना वायरस का सैंपल भेजा जाएगा। इससे पहले मधुबन तहसील के एक गांव निवासी अधेड़ जो कि दुबई से आया था, उसे सांस लेने की परेशानी पर तीन दिन आइससोलेसन वार्ड में रखने के साथ उसका सैंपल भेजा गया था। जहां उसकी रिपोर्ट निगेटिव आई थी।