फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Sampla took over command

सांपला ने संभाली कमान

Mon, 08 Feb 2016 01:45 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी
ब्यूरो, अमर उजाला, वाराणसी Updated Mon, 08 Feb 2016 01:45 AM IST
विज्ञापन
Sampla took over command
सीर गोवर्धन में माघी पूर्णिमा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन को देखते हुए केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्यमंत्री विजय सांपला ने रविवार को तैयारियों पर मंत्रणा की। मंदिर में हाजिरी लगाने के बाद उन्होंने संत रविदास जन्मस्थान पब्लिक चैरिटेबल ट्रस्ट के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। इसके बाद प्रस्तावित सभास्थल का जायजा लिया। पीएम के आगमन की रूपरेखा पर चर्चा की।
विज्ञापन


इस दौरान मंत्री ने राष्ट्रीय राजमार्ग से सभास्थल तक प्रधानमंत्री की फ्लीट पहुंचने के लिए संपर्क मार्गों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कहा कि जयंती पर आने के लिए प्रधानमंत्री ने ट्रस्ट का न्यौता स्वीकार कर लिया है। इससे रविदासिया धर्म के अनुयायियों में जबरदस्त उत्साह है। केंद्रीय मंत्री विजय सांपला दोपहर करीब1:35 बजे संत रविदास मंदिर पहुंचे। गुरु के दरबार में हाजिरी लगाने के बाद उन्होंने लंगर छका। इसके बाद संत रविदास पब्लिक चैरिटेबल ट्रस्ट के पदाधिकारियों के साथ बैठक की।
विज्ञापन


महंत मंदीप दास ने बताया कि प्रधानमंत्री के आने की वजह से संगतों में उत्साह बढ़ गया है। देश ही नहीं, दुनिया भर से हजारों अनुयायी यहां पहुंचेंगे। अभी से होटल, धर्मशालाएं बुक की जाने लगी हैं। बिजली, पानी, सफाई के अलावा संपर्क मार्गों की स्थिति पर भी चर्चा हुई। केंद्रीय मंत्री ने राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़े संपर्क मार्ग का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पूछा कि क्या राजमार्ग से सभास्थल के लिए प्रधानमंत्री की फ्लीट उतारी जा सकती है। अधिकतर लोगों का सुझाव था कि मंदिर वाले मार्ग पर श्रद्धालुओं का रेला होने से इधर से पीएम का काफिला गुजरने में अधिक समय लग सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सभास्थल पर पर्याप्त जगह है, ऐसे में वहीं पर हेलीपैड बनाने की व्यवस्था की जानी चाहिए। इसके बाद सांपला ने अलग-अलग राज्यों की संगतों के बन रहे टेंट, तंबुओं के अलावा मेला क्षेत्र का भी जायजा लिया। सोमवार को वह जिला प्रशासन के साथ पीएम के आगमन की तैयारियों पर मशविरा करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed