फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Sameer, Rudra and Sudhanshu won gold medals in Judo.

Varanasi News: जूडो में समीर, रुद्र और सुधांशु ने जूडो में जीता स्वर्ण पदक

Fri, 17 Apr 2026 02:12 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 17 Apr 2026 02:12 AM IST
विज्ञापन
Sameer, Rudra and Sudhanshu won gold medals in Judo.
बालक वर्ग की जिलास्तरीय जूडो प्रतियोगिता गुरुवार को परमानंदपुर स्थित आरएन सिंह इंडोर हॉल में शुरू हुई। पहले दिन समीर प्रजापति, रुद्र प्रताप और सुधांशु यादव ने अलग-अलग भार वर्ग में स्वर्ण पदक जीते। 25 से 30 किलोग्राम वर्ग में समीर प्रजापति ने ओगोशी दांव लगाते हुए पर्व पांडेय को 20 सेकंड तक होल्ड कर पूर्ण अंक के साथ स्वर्ण पदक हासिल किया। विनोद और प्रशांत को कांस्य पदक मिला। 40 से 45 किलोग्राम वर्ग में रुद्र प्रताप ने ऊंची माता दांव का इस्तेमाल करते हुए अंश यादव को एक मिनट में हराकर स्वर्ण पदक जीता। कुशल और प्रीतम को कांस्य पदक मिला। 45 से 55 किलोग्राम वर्ग में सुधांशु यादव ने सेओई नाग दांव का प्रभावी प्रयोग कर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। कमल और रमेश को कांस्य पदक प्राप्त हुआ। प्रतियोगिता में बीना कश्यप निर्णायक रहीं। आयोजन जिला जूडो संघ के सचिव लाल बहादुर कुमार की देखरेख में हुआ। शुक्रवार से बालिका वर्ग के मुकाबले खेले जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed