{"_id":"65c6a2f6bc604323da002ee4","slug":"sameer-anjan-launched-18-books-varanasi-news-c-20-vns1013-508140-2024-02-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: समीर अनजान ने किया 18 किताबों का लोकार्पण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: समीर अनजान ने किया 18 किताबों का लोकार्पण
विज्ञापन
जाने-माने गीतकार समीर अनजान और प्रख्यात सितारवादक पं. शिवनाथ मिश्र ने शुक्रवार को कैंटोनमेंट स्थित एक होटल में प्रभाश्री पब्लिकेशंस द्वारा प्रकाशित 18 किताबों का लोकार्पण किया। 50 साहित्यकारों, समाजसेवियों और महिलाओं को सम्मानित भी किया।
समीर ने कहा कि भाषा महत्व नहीं रखती। दिल की बात सुनिए। लिखने के पहले बड़े साहित्यकारों को जानें और समझें। जब तक खुद को पसंद न आए तब तक साहित्य का प्रकाशन न करें। कविता व साहित्य सरल भाषा में लिखें। प्रभा शंकर अवस्थी और पुष्पा स्वास्थ्य स्वाति की स्मृति में आयोजित समारोह में निर्माता, निर्देशक व लेखक डॉ. सतीश राय, पं. देवव्रत मिश्र, अमेरिका की सुनीति और इंग्लैंड की विद्या प्रकाशन की पुस्तकों का लोकार्पण हुआ। संचालन फाउंडेशन की प्रियंका अग्निहोत्री ने किया। इस मौके पर डॉ. मनोज श्रीवास्तव, पं. शिवदत्त द्विवेदी, वीणा अग्निहोत्री आदि मौजूद रहीं।