फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   Samajwadi Party workers by sitting in pit of road, protest by wearing helmets

वाराणसी: सड़क के गड्ढे में बैठकर सपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन, हेलमेट लगाकर जताया विरोध

Wed, 22 Sep 2021 12:24 AM IST
हरि User न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: हरि User Updated Wed, 22 Sep 2021 12:24 AM IST
सार

ट्रामा सेंटर से लंका जाने वाले मुख्य मार्ग पर गड्ढे में हेलमेट लगाकर सपा कार्यकर्ता बैठे। सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। 
 

विज्ञापन
Samajwadi Party workers by sitting in pit of road, protest by wearing helmets
सड़क के गड्ढे में बैठकर सपा कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

वाराणसी की सड़कों पर गड्ढों के खिलाफ समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकताओं ने अनोखा विरोध प्रदर्शन किया। मंगलवार को पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के महानगर महासचिव अमन यादव के नेतृत्व में ट्रामा सेंटर से लंका जाने वाले मुख्य मार्ग पर गड्ढे में हेलमेट लगाकर बैठे। सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। 

विज्ञापन


समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकताओं ने आरोप लगाया कि यातायात पुलिस हेलमेट न लगाने सहित अन्य मामलों में चालान राशि तो 10 गुना वसूल रही है, लेकिन सड़कों पर बने गड्ढों के जिम्मेदारों पर कोई कार्रवाई नहीं। लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता भगवान दास ने बताया कि जिले की 600 किलोमीटर सड़कों पर बने गड्ढों के भरे जाने का काम किया जा रहा है। 
विज्ञापन



कामच्छापुरी कॉलोनी में सड़क, सीवर और गंदगी बनी समस्या 
नगर निगम की लापरवाही और जनप्रतिनिधियों की अनदेखी से 30 साल पुरानी शिवपुर के तरना वार्ड संख्या 10 कामच्छापुरी कॉलोनी वासियों को आज भी सड़क, सीवर और साफ सफाई जैसी मूलभूत सुविधा नहीं मिल पाई हैं। कॉलोनी वासियों का आरोप है कि सड़क और सीवर का निर्माण न होने से खड़ंजा वाले मार्ग पर गंदा पानी जमा हो जाता है। इससे आने जाने में लोगों को परेशानी तो होती है। मलेरिया और डेंगू के मच्छर भारी मात्रा में पैदा हो रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




उनका कहना है कि उक्त समस्याओं से नगर निगम, स्थानीय सभासद और विधायक तक को अवगत कराया गया, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। लोगों का कहना है कि कुछ दिन पहले पाइप लाइन बिछाने के लिए मौजूदा खड़ंजा को खोदकर छोड़ दिया गया है। इससे होकर गुजरने वाले अक्सर गिरते रहते हैं। डॉ. ओम प्रकाश गुप्ता, द्वारिका नाथ, पप्पू पांडेय आदि का कहना है कि कॉलोनी में सुविधाओं के न होने से जल जमाव, जहां-तहां कूड़ा पड़ा रहता है, जिसे कोई उठाने नहीं आता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed