{"_id":"6618ad4caea656fea403051a","slug":"samajwadi-party-will-complain-to-election-commission-for-arbitrary-use-of-police-2024-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Varanasi News: पुलिस को पुजारियों के वस्त्र पहनाने की शिकायत चुनाव आयोग से करेगी सपा, इस नेता ने जताई आपत्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Varanasi News: पुलिस को पुजारियों के वस्त्र पहनाने की शिकायत चुनाव आयोग से करेगी सपा, इस नेता ने जताई आपत्ति
Fri, 12 Apr 2024 09:13 AM IST
अमन विश्वकर्मा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: अमन विश्वकर्मा
Updated Fri, 12 Apr 2024 09:13 AM IST
सार
Varanasi News: मंदिर के गर्भ गृह में श्रद्धालुओं की सुविधा और सहयोग के लिए पुजारी के वस्त्र में पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के गर्भगृह में श्रद्धालुओं की सुविधा और सहयोग के लिए पुजारी के वस्त्रों में पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाने का निर्देश दिया था।
विज्ञापन
मनोज राय धूपचंडी बोले- वर्दी में ही पुलिस की गरिमा।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
सपा के प्रदेश प्रवक्ता मनोज राय धूपचंडी ने विश्वनाथ मंदिर में पुलिसकर्मियों की तैनाती की नई व्यवस्था पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग में हम शिकायत दर्ज कराएंगे। आदर्श आचार संहिता लागू है और यह सब चुनावी लाभ के लिए किया जा रहा है। पुलिस का मनमाने तरीके से इस्तेमाल उचित नहीं है। सार्वजनिक स्थान पर पुलिस की गरिमा उसकी वर्दी में ही है।
विज्ञापन
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने एक्स में लिखा है 'पुजारी के वेश में पुलिसकर्मियों का होना किस ‘पुलिस मैन्युअल’ के हिसाब से सही है? इस तरह का आदेश देनेवालों को निलंबित किया जाए। कल को इसका लाभ उठाकर कोई भी ठग भोली-भाली जनता को लूटेगा तो उप्र शासन-प्रशासन क्या जवाब देगा'।
विज्ञापन
pic.twitter.com/BQUFmb7xAA
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) April 11, 2024
विज्ञापन