फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   samajwadi party will complain to Election Commission for Arbitrary use of police

Varanasi News: पुलिस को पुजारियों के वस्त्र पहनाने की शिकायत चुनाव आयोग से करेगी सपा, इस नेता ने जताई आपत्ति

Fri, 12 Apr 2024 09:13 AM IST
अमन विश्वकर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Fri, 12 Apr 2024 09:13 AM IST
सार

Varanasi News: मंदिर के गर्भ गृह में श्रद्धालुओं की सुविधा और सहयोग के लिए पुजारी के वस्त्र में पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने श्री काशी विश्वनाथ मंदिर के गर्भगृह में श्रद्धालुओं की सुविधा और सहयोग के लिए पुजारी के वस्त्रों में पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाने का निर्देश दिया था।

विज्ञापन
samajwadi party will complain to Election Commission for Arbitrary use of police
मनोज राय धूपचंडी बोले- वर्दी में ही पुलिस की गरिमा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सपा के प्रदेश प्रवक्ता मनोज राय धूपचंडी ने विश्वनाथ मंदिर में पुलिसकर्मियों की तैनाती की नई व्यवस्था पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि निर्वाचन आयोग में हम शिकायत दर्ज कराएंगे। आदर्श आचार संहिता लागू है और यह सब चुनावी लाभ के लिए किया जा रहा है। पुलिस का मनमाने तरीके से इस्तेमाल उचित नहीं है। सार्वजनिक स्थान पर पुलिस की गरिमा उसकी वर्दी में ही है।

विज्ञापन


सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने एक्स में लिखा है 'पुजारी के वेश में पुलिसकर्मियों का होना किस ‘पुलिस मैन्युअल’ के हिसाब से सही है? इस तरह का आदेश देनेवालों को निलंबित किया जाए। कल को इसका लाभ उठाकर कोई भी ठग भोली-भाली जनता को लूटेगा तो उप्र शासन-प्रशासन क्या जवाब देगा'।
विज्ञापन


pic.twitter.com/BQUFmb7xAA

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed