{"_id":"5c3e3b5cbdec22691d36b81e","slug":"samajwadi-party-state-president-naresh-uttam-target-to-bjp","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, भाजपा ने जनता को ठगा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा, भाजपा ने जनता को ठगा
Wed, 16 Jan 2019 01:28 AM IST
shashikant misra
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,सोनभद्र
न्यूज डेस्क,अमर उजाला,सोनभद्र
Published by: shashikant misra
Updated Wed, 16 Jan 2019 01:28 AM IST
विज्ञापन
सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने सोनभद्र में मंगलवार को कहा कि सबका साथ, सबका विकास का नारा देकर देश और प्रदेश में सरकार बनाने वाली भाजपा ने जनता को ठगा है। गरीबों, किसानों, नौजवानों, दलितों, व्यापारियों, अल्पसंख्यकों, मजदूरों और पिछड़े वर्ग को धोखा दिया है।
प्रदेश अध्यक्ष राबर्ट्सगंज और घोरावल विधानसभा क्षेत्र के दो गांवों में जन चौपाल को संबोधित कर रहे थे। समाजवादी विकास, विजन एवं सामाजिक न्याय कार्यक्रम के तहत राबर्ट्सगंज के बछौंधा और घोरावल के इमलीपुर में हुए आयोजन में उन्होंने सपा सरकार की उपलब्धियां गिनाईं।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार सुनियोजित ढंग से पिछड़े वर्गों के सम्मान, नौकरी और आरक्षण पर हमला कर रही है। आरक्षण में परिवर्तन तथा रोस्टर प्रणाली में बदलाव कर पिछड़े वर्ग के आरक्षण को समाप्त करने की साजिश की जा रही है।
विज्ञापन
जिलाध्यक्ष विजय यादव ने कहा कि समाज के सभी वर्गों का भला सपा में है। पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा, रमेश चंद्र दूबे ने कहा कि भाजपा सरकार ने सपा की जन कल्याणकारी योजनाओं को बंद कर दिया है।