फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   samajwadi party sp leaders house arrest during padyatra on support of farmers protest on farmer bill in varanasi

वाराणसी: किसानों के समर्थन में सपा ने निकाली पदयात्रा, चारों तरफ फोर्स तैनात, 25 नेता-कार्यकर्ता गिरफ्तार

Mon, 07 Dec 2020 02:38 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 07 Dec 2020 02:38 PM IST
विज्ञापन
samajwadi party sp leaders house arrest during padyatra on support of farmers protest on farmer bill in varanasi
सपा कार्यकर्ताओं ने निकाली पदयात्रा। - फोटो : अमर उजाला

वाराणसी में नजरबंद करने के बाद भी सपा कार्यकर्ताओं ने किसान बिल के विरोध में आशापुर चौराहे से लेकर पंचकोशी तक पदयात्रा निकाली। महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा के नेतृत्व में निकाली पदयात्रा में शामिल कार्यकर्ताओं ने सरकार के किसान विरोधी बिल को वापस लेने की मांग की। छुपते-छुपाते सपा के नेता अलग-अलग मार्गों से आशापुर चौराहे पर पहुंचे।

विज्ञापन

वहां, भारी संख्या में फोर्स तैनात की गई थी। पदयात्रा के आगे, पीछे, दाहिने, बाएं फोर्स लगाई गई थी। इस दौरान पुलिस और सपा कार्यकर्ताओं में हल्की नोकझोंक और धक्का-मुक्की भी हुई।
विज्ञापन



भाजपा सरकार की गलत नीतियों के विरोध और किसानों द्वारा किए जा रहे आंदोलन को समाजवादी पार्टी का समर्थन है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के आह्वान पर हर जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों में समाजवादी पार्टी की ओर से किसान यात्राएं निकाली जा रही हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

samajwadi party sp leaders house arrest during padyatra on support of farmers protest on farmer bill in varanasi

इसी क्रम में किसानों की आय बढ़ाओ और खेती किसानी बचाओ’ की मांग को लेकर कार्यकर्ता व पदाधिकारी आशापुर चौराहे से पंचक्रोशी सब्जी मंडी तक किसान यात्रा के माध्यम से जनता को जागरूक करने का काम किया। पदयात्रा में जितेंद्र यादव, पूजा यादव, विवेक यादव, राजू यादव, राहुल श्रीवास्तव, मनोज यादव गोलू आदि शामिल रहे।

25 कार्यकर्ता गिरफ्तार
किसान यात्रा का शुरूआत करने लखनऊ स्थित आवास से कन्नौज जा रहे सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व  पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को हिरासत में लिया गया। इसकी सूचना के बाद सपा नेता जिला मुख्यालय पहुंचकर प्रदर्शन करने लगे। प्रदर्शन कर रहे 25  सपा नेताओं को गिरफ्तार किया गया। महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा के नेतृत्व में जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन में शामिल कार्यकर्ता सरकार विरोधी नारेबाजी लगा रहे थे। इसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार होने वालों में पार्षद हारुन अंसारी पूर्व पार्षदों में डॉक्टर ओपी सिंह, वरुण सिंह, सत्यप्रकाश सोनू, अब्दुल कलाम, महिला सभा की अध्यक्ष पूजा यादव आदि शामिल रहे।

सपा के पूर्व मंत्री घर पर नजरबंद
रोहनिया राजातालाब बीरभानपुर में पूर्व राज्य मंत्री सुरेंद्र सिंह पटेल और पूर्व रोहनिया विधायक महेंद्र सिंह पटेल के आवास पर समाजवादी पार्टी द्वारा निकाली जाने वाली किसान रैली में भाग लेने के लिए जा रहे हैं। पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ  पूर्व राज्य मंत्री को पुलिस रोका। पूर्व मंत्री को उनके आवास पर ही नजरबंद किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed