फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Varanasi News ›   samajwadi party protest against inflation at BHU gate and omprakash rajbhar also protest with cylinders at Shastri Ghat in varanasi

वाराणसी: बीएचयू गेट पर महंगाई के विरोध में सपा का प्रदर्शन, शास्त्री घाट पर ओमप्रकाश राजभर का सिलिंडर के साथ धरना

Thu, 22 Jul 2021 01:12 PM IST
गीतार्जुन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Thu, 22 Jul 2021 01:12 PM IST
सार

वाराणसी में बढ़ती महंगाई के विरोध में सपा और सुभासपा ने अलग-अलग जगहों पर प्रदर्शन किया है। उन्होंने सिलिंडर और पेट्रोल-डीजल के दामों में बढ़ोत्तरी को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया है।

विज्ञापन
samajwadi party protest against inflation at BHU gate and omprakash rajbhar also protest with cylinders at Shastri Ghat in varanasi
सुभासपा और सपा का महंगाई के विरोध में प्रदर्शन। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बढ़ती महंगाई के विरोध में समाजवादी पार्टी (सपा) कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया है। समाजवादी पिछड़ा प्रकोष्ठ की ओर से बीएचयू गेट से प्रधानमंत्री के संसदीय कार्यालय ज्ञापन देने जा रहे कार्यकर्ताओं को पुलिस ने लंका चौराहे पर रोक दिया। वहीं, सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने भी समर्थकों के साथ सिलिंडर लेकर शास्त्री घाट पर प्रदर्शन किया।

विज्ञापन


सपा के पिछड़ा प्रकोष्ठ के नेता अमन यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री ने हवाई चप्पल पहनने वालों को हवाई जहाज में बैठने का सपना दिखाया। अनाज, तेल, पेट्रोल, डीजल, गैस, सिलेंडर सस्ता करने का वादा कर सत्ता हासिल की। लेकिन, सत्ता में आने के बाद महंगाई दोगनी-तिगुनी हो गई।
विज्ञापन


महंगाई पर प्रधानमंत्री अंकुश नहीं लगा पा रहे हैं। महंगाई पर योगी, मोदी सरकार विफल होती जा रही है। मालवीय चौराहे पर रोकने वाली पुलिस को ज्ञापन दिया गया। प्रदर्शन में पार्षद मिथिलेश साहनी, राधेश्याम यादव, महिला सभा की जिलाध्यक्ष रेखा पाल, महानगर उपाध्यक्ष डब्ल्यू मौर्य, विक्रम चौहान, मनोज, अजय पटेल आदि शामिल रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सुभासपा का प्रदर्शन
ओमप्रकाश राजभर ने भी शास्त्री घाट पर प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में महंगाई बढ़ रही है। सिलिंडर के दामों बढ़ोत्तरी होती जा रही है। वहीं, पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों पर सरकार लगाम नहीं लगा पा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed